{"_id":"66146f78ad738a7d1b01ade4","slug":"thugs-absconding-with-garlands-of-notes-ambala-news-c-36-1-sknl1003-121220-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नोटों की माला लेकर फरार हो रहे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नोटों की माला लेकर फरार हो रहे ठग
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा में नोटों की माला लेकर फरार होने के मामले सामने आ रहे हैं। पहला मामला अधोया गांव से जुड़ा है। यहां पर शातिर ठग ने फिल्मी अंदाज में बुजुर्ग दुकानदार से नोटों की माला लेली। इसके बाद रुपये ऑनलाइन देने का कहकर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। ये धोखाधड़ी सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधोया गांव निवासी सुदेश कुमार ने थाना बराड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अप्रैल की शाम को वह अपनी दुकान में बैठा था।
इसी दौरान एक ग्राहक नोटों की माला लेने आया। इसके बाद उसने 5400 रुपये की माला ली और ऑनलाइन पेमेंट करने का नाटक करने लगा। जब तक दुकानदार अपने फोन पर रुपये आने का मैसेज चैक करता।तब तक वह शातिर ठग दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट कर खडे़ अपने साथी के पीछे बैठकर फरार हो गया। धोखाधड़ी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के अनुसार उन्हें पता चला है कि वह ठग बिलासपुर और सढौरा में भी ऐसी ही वारदात कर चुका है।
नौ दिन पहले एक भी वारदात को दिया था अंजाम
वहीं दूसरा मामला थाना बराड़ा पुलिस को दी शिकायत में सुभरी गांव निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उसकी उगाला गांव में युग्म सैनी जरनल स्टोर के नाम से दुकान है। नौ दिन पहले 30 मार्च की शाम को उसकी दुकान पर दो लड़के आए। जिन्होंने रविंद्र से पचास-पचास के नोटों का लगभग पांच हजार का हार लिया। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन स्कैनर पर पांच हजार रुपये भेज दिए। लेकिन यह रुपये रविंद्र के अकाउंट में नहीं आए। जैसे ही दुकानदार रुपये आने का मैसेज चैक करने लगा। इसी दौरान दोनाें ठग पांच हजार रुपये के नोटों का हार लेकर फरार हो गए। यह मामला भी पुलिस ने दर्ज कर लिया है।