फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three teams from the district were winners in the state-level Skilled Business Challenge.

Ambala News: राज्य स्तरीय कुशल बिजनेस चैलेंज में जिले की तीन टीम रहीं विजेता

Wed, 07 Jan 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 07 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three teams from the district were winners in the state-level Skilled Business Challenge.
पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कुशल बिजनेस चैलेंज में विजेता अंबाला की टीम। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राज्य स्तरीय कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 में अंबाला जिले की राजकीय स्कूलों की तीनों टीमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जिले से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलहेड़ी गुजरां और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी-भानोखेड़ी की टीम शामिल रहीं। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने तीनों टीमों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 75-75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
यह आयोजन पंचकूला में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के एनएसक्यूएफ घटक के अंतर्गत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल चरण में कुल 66 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

- इन मॉडल पर टीमों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन और बनीं विजेता
पीएम श्री बलदेव नगर से थ्रिफ्ट स्टोर मॉडल-दानस्वरूप प्राप्त कपड़ों के पुनः उपयोग पर आधारित शून्य लागत व्यवसाय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलहेड़ी गुजरां से हर्बल सोप-प्राकृतिक उत्पादों से निर्मित हर्बल साबुन और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी से इको फार्म क्रेट-प्राकृतिक खेती आधारित हरित व्यवसाय मॉडल प्रस्तुत किया गया। इससे पहले इन विद्यार्थियों ने खंड और जिला स्तर पर भी अपना मॉडल प्रस्तुत किया था। खंड स्तर पर प्रत्येक टीम ने पांच हजार और जिला स्तर पर 20 हजार रुपये की राशि अर्जित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजेता सभी टीम को उद्यमिता सहायता करवाई जाएगी उपलब्ध
सभी विजेता टीमों को उनके व्यवसाय विचारों को आगे विकसित करने के लिए सीड मनी प्रदान की गई। इसके बाद उन्हें उद्यमिता सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि यह विद्यार्थी भविष्य में अपने व्यवसाय को नई उड़ान दे सकें और अपने व्यवसायिक विचारों को आगे विकसित कर सकें।

- युवा उद्यमी के रूप में तैयार करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम
इस कार्यक्रम के घटक प्रभारी के रूप में एपीसी पूजा शर्मा ने पूरे जिले में इस पहल के प्रभावी संचालन व समन्वय में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक ज्योति रानी ने एपीसी पूजा शर्मा के साथ-साथ संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व नोडल अध्यापकों जसबीर सिंह, गुरप्रीत कौर व गुरपिंद्र कौर के बेहतरीन नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह युवा उद्यमी के रूप में तैयार करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

------
विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत व्यवसायिक मॉडल उनके रचनात्मक दृष्टिकोण और व्यवहारिक सोच का उत्कृष्ट उदाहरण हैं और यह उपलब्धि शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।
- ज्योति रानी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
----

कुशल बिजनेस चैलेंज विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।

- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed