Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three special trains will run on Holi, timetable and date of operation released

Ambala News: होली पर चलेंगी तीन विशेष ट्रेनें, समय सारिणी व संचालन की तारीख जारी

Fri, 13 Feb 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 13 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Three special trains will run on Holi, timetable and date of operation released
अंबाला। होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन होली विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसमें पहली ट्रेन बढ़नी से अमृतसर, दूसरी मऊ से अंबाला कैंट और तीसरी कटिहार से अमृतसर के बीच चलेगी। इन ट्रेनों का संचालन मार्च में किया जाएगा ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों के माध्यम से बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों के बीच यात्रा सुगम होगी। इन सभी होली स्पेशल ट्रेनों में शयनयान, सामान्य द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित श्रेणियों सहित पर्याप्त संख्या में कोच लगाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। संवाद
विज्ञापन



बॉक्स

बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी

ट्रेन नंबर 05005 बढ़नी से चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:12 बजे अंबाला कैंट और सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05006 अमृतसर से पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक वीरवार को दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 8:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़ावल, गोंडा, बलरामपुर व तुलसीपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

मऊ जंक्शन- अंबाला कैंट-मऊ जंक्शन साप्ताहिक ट्रेन

ट्रेन नंबर 05301 का संचालन से 5 से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाएगा। ट्रेन मऊ जंक्शन से सुबह 4 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन रात 12.30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05302 का संचालन 6 से 27 मार्च तक किया जाएगा। अंबाला कैंट से ट्रेन रात 1:40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात 11 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। बीच रास्ते दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव बेल्थरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत व पानीपत रेलवे स्टेशनों पर होगा।



बॉक्स

कटिहार-अमृतसर-कटिहार

रेलवे ने होली विशेष ट्रेन संख्या 05735/05736 कटिहार-अमृतसर-कटिहार के संचालन का फैसला किया है। कटिहार से ट्रेन नंबर 05735 का संचालन 18 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को रात्रि 9 बजे होगा और तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे ट्रेन अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर से ट्रेन नंबर 05736 का संचालन 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे होगा और तीसरे दिन रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बक्सर, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला, छावनी राजपुरा, ढंडारी कलां (लुधियाना), जालंधर व्यास स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed