फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three phase pole broken by the truck going to pick up post, power off for two hours

Ambala News: डाक कांवड लेने जा रहे ट्रक से टूटा थ्री फेस का खंभा, दो घंटे बिजली बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three phase pole broken by the truck going to pick up post, power off for two hours
अंबाला। बब्याल रोड स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम के निकट वीरवार रात के समय कांवड़ियों से ट्रक के टकराने से थ्री फेज वाला बिजली का खंभा गिर गया। हादसे के बाद जोर-जोर से चिंगारियां निकली और देखते ही देखते दर्जनभर कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। गनीमत यह रही कि बब्याल से हरिद्वार डीजे की धुन पर झूमते नाचते जा रहे कांवड़ियों को कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

आनन-फानन में ट्रक को किनारे किया गया। ऐसे में रात करीब 2 घंटे बिजली बंद रही और बिजली कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली चालू कर दी। शुक्रवार को फिर बिजली निगम के कर्मचारियों ने सुबह 9 से दोपहर तक बिजली फाल्ट को दुरुस्त किया और नया खंभा लगाया। ऐसे में दर्जनभर कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को खूब पसीने छूटे।
विज्ञापन

उधर, बिजली निगम ने नए खंभें के अलावा अन्य काम का पूरा एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह खर्च संबंधित ट्रक चालक पर डाला जाएगा जिसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए थ्री फेज की तार वाले खंभे को तोड़ दिया। बिजली निगम कर्मचारियों ने मौके से ट्रक की फोटो सहित वीडियो भी जुटा ली है। बता दें कि बब्याल से कांवड़ियों का ट्रक डाक कांवड़ लेने के लिए निकला था। रास्ते में एक ट्रक ओर भी खड़ा था जिन्होंने कुछ देर बार रवाना होना था। ऐसे में बब्याल वाले ट्रक वहां से जगह कम होने के बावजूद भी गुजरने लगा और खंभे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed