{"_id":"5fff55fd8ebc3e2e2d20d59b","slug":"three-men-who-prank-a-woman-in-prostitution-control-the-promise-of-getting-a-job-ambala-news-knl57591551","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलवाने का झांसा दे महिला को वेश्यावृति में झोंकने वाले तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलवाने का झांसा दे महिला को वेश्यावृति में झोंकने वाले तीन काबू
विज्ञापन
पति से तलाक के बाद नौकरी की तलाश कर रही 25 वर्षीय महिला को झांसे में लेकर उससे दुष्कर्म करने, वैश्यावृति करवाने और मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेंत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार अंबाला की रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला की 2019 में फतेहगढ़ पंजाब में शादी हुई थी। लेकिन बच्चे नहीं होने के कारण पति ने तलाक दे दिया। महिला इसके बाद अपने मायके अंबाला आ गई। कुछ समय बाद महिला की फिर से अपने पति के साथ बातचीत शुरू हो गई। परिजनों ने ऐतराज जताया तो महिला ने अलग से मॉडल टाउन में कमरा ले लिया और वहीं रहने लगी। महिला को काम की तलाश थी। इसी बीच काम की तलाश करते हुए उसकी मुलाकात जंडली में रहने वाली सोनिया से हुई। सोनिया उसे काम दिलाने बहाने जंडली की रानी के पास ले गई। रानी ने उसकी मुलाकात मंदीप से करवाई और मंदीप ने उससे दुराचार किया। इसके बाद रानी ने उससे जबरदस्ती वेश्यावृति शुरू करवा दिया। तंग आकर महिला ने अपनी बहन से संपर्क कर उसे सारी बात बताई। पीड़िता ने अपने बहस से कहा कि कहा कि मैं मर जाऊंगी या ये लोग मुझे मार देंगे। उसकी बहन ने पूरे मामले की शिकायत शहर सेक्टर 9 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने छापमारी करते हुए पीड़ित महिला को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवाया। साथ ही तीनों को काबू कर लिया। आरोपियों को कोरोना टेस्ट के बाद वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में सेक्टर 9 थाना पुलिस ने मानव तस्करी, दुष्कर्म और 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को महिला के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए जाएंगे। उधर, थाना इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।