फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three members of an inter-state bike-lifting gang arrested; 10 bikes recovered.

Ambala News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 10 बाइकें बरामद

Fri, 10 Jul 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 10 Jul 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
Three members of an inter-state bike-lifting gang arrested; 10 bikes recovered.
अंबाला सिटी। अंबाला, कुरुक्षेत्र व यूपी में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए आरोपी सहारनपुर के दूधगढ़ गांव निवासी जहांगीर, सिंकदरपुर बेहट गांव निवासी मोहम्मद आकिल, आसिफ मोहम्मद से टीम ने 10 चोरी की बाइकें बरामद की। वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


फाइनेंसर चोरी से बरामद की थी 20 बाइकें

एवीटी सेल ने पहले अंबाला सिटी, महेश नगर व कैंट में बढ़ रही बाइक चोरी मामले में यमुनानगर के बिलासपुर निवासी सुनील उर्फ अनिल उर्फ रिंकू को काबू किया था। पेशे से फाइनेंसर आरोपी सुनील कोविड में घाटा लगने के कारण चोर बन गया था। शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई थी। बाद में आरोपी ने 20 बाइकें बरामद करवाई थी। रिमांड में सुनील ने खुलासा किया कि वह चोरी की गई बाइकों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेचता था। उसने इस काले धंधे में संलिप्त तीन खरीदारों के नामों का खुलासा किया था। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 10 ओर बाइकें बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed