फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three members of a gang of fraudsters arrested

Ambala News: झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three members of a gang of fraudsters arrested
पैसे तीन गुणा करने के मामले में पकड़ा गया गिरोह का सदस्य: पुलिस
अंबाला सिटी। पंजाबी गायक जीरकपुर निवासी जयवर्धन सिंह से शातिराना अंदाज में 19 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को नग्गल थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान अद्दोमाजरा गांव निवासी गुरमेज उर्फ मेजर और नरेश उर्फ सन्नी और मुबारकपुर निवासी गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों ने रिमांड में खुलासा किया है कि तीन गुणा पैसे करने का झांसा देने के लिए पहले जयवर्धन को कुछ नोट देकर बाजार भेजा था कि यह नोट असली की तरह होते हैं लेकिन रिजर्व बैंक में रजिस्टर्ड नहीं होते। जबकि धोखे में रखकर आरोपियों ने असली नोट दे दिए थे जो बाजार में आसानी से चल गए थे। इस तरह से जयवर्धन झांसे में आ गया था। नग्गल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।बुधवार आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मास्टर माइंड विक्रम अभी फरार

रिमांड के दौरान पुलिस ने अभी तक गुरमेज से दो लाख 20 हजार व नरेश से 20 हजार रुपये की रिकवरी की है। जबकि विक्रम से पूछताछ चल रही है। इस पूरी वारदात का मास्टर माइंड विक्रम है जो अन्य कुछ साथी सहित फरार चल रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी गुरमेज व नरेश पर पहले धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

शिकायतकर्ता जयवर्धन सिंह ने बताया था कि आरोपियों ने तीन गुणा पैसे करने के लिए झांसे में लेकर पहले 6 लाख और फिर 13 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। जब वह 13 लाख 50 हजार रुपये देने लगा तो आरोपियों ने पूरा खेल रच दिया। अपने ही साथियों को सीआईए स्टाफ बनाकर भेज दिया और वो सारे पैसे लेकर चले गए। इस बीच नकली सीआईए कर्मी बनकर आए युवकों ने गुमराह करने के लिए गुरमेज व गौरव को मारा भी था। जबकि गुरमेज को अपने साथ ले गए थे। तब नग्गल थाना पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया था।

-------

पैसे तीन गुणा करने के मामले में पकड़ा गया गिरोह का सदस्य: पुलिस

पैसे तीन गुणा करने के मामले में पकड़ा गया गिरोह का सदस्य: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed