फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three masked men shot a youth who was out on bail in an attempt to murder case

Ambala News: हत्या के प्रयास मामले में जमानत पर आए युवक को तीन नकाबपोशों ने मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three masked men shot a youth who was out on bail in an attempt to murder case
अंबाला। छावनी के चंदपुरा के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने वीरवार दोपहर करीब तीन बजे एक्टिवा सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली गुप्तांग के पास लगने के कारण छावनी के आलू गोदाम निवासी 19 वर्षीय विशु को तुरंत छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल विशु पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। 14 दिन पहले ही वह जमानत पर छूटकर बाहर आया था। मौके पर भारी पुलिस बल सहित डीएसपी कैंट रमेश पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटनास्थल को लेकर उलझी पुलिस, नहीं मिला गोली का खोल

घायल विशु ने रेफर होने से पहले चंद्रपुरा पुल के पास बदमाशों द्वारा गोली चलाने की बात कही थी। कहा था कि वह एक्टिवा पर चंदपुरा के पास गया था। इतने में पुरानी रंजिश के चलते तीन नकाबपोश युवकों ने उसके पास आते ही गुप्तांग के नीचे गोली मार दी। जब कैंट डीएसपी व भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा तो वहां पर दूर-दूर तक कोई गोली का खोल तक बरामद नहीं हुआ। पुलिस मुलाजिमों ने पुल के पास टांगरी नदी व झाड़ियों सहित मुख्य रोड पर भी करीब एक घंटे तक गोली के खोल को तलाश। कोई सुराग न मिलने पर टीम स्थानीय लोगों से बात कर लौट गई। जबकि घटनास्थल पर दूर-दूर तक कोई सीसीटीवी भी नहीं लगा है।
विज्ञापन

घायल बोला कि सेंट्रल जेल में हुए झगड़े की चल रही थी रंजिश

घायल विशु ने आरोप लगाया है कि वह हत्या के प्रयास मामले में चार माह पहले ही जेल में गया था। बोंड ग्रुप से कई साल पहले हुए झगड़े के कारण रंजिश चल रही थी। वह जेल में था तो उस समय उनके साथी के साथ झगड़ा हो गया था। तभी से रंजिश बढ़ गई थी। घायल का कहना था कि इसी रंजिश के चलते गोली चलाई गई है। पुलिस का कहना है कि घायल ने लिखित में बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी स्टॉल संचालक पर 2024 में घायल विशु ने चलाई थी गोलियां
गुप्तांग के पास गोली लगने पर घायल विशु पर भी अंबाला कैंट में फरवरी 2024 में हत्या के प्रयास व ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उस समय विशु की पिता की महज लाइटर को लेकर अंबाला छावनी की मोटर मार्केट में टी स्टॉल संचालक अमित से कहासुनी हो गई थी। दुकानदार का आरोप था कि आरोपी विशु ने अपने साथी संग मिलकर आते ही पहले हवाई फायर किया था। फिर जांघ पर गोली मार दी थी। बीचबचाव करने पड़ोसी दुकानदार आया था तो उसके भी जांघ में गोली मार दी थी।

इमरजेंसी में युवक घायल अवस्था में आया था। संबंधित विशेषज्ञ से सलाह के बाद मरीज को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
डॉ. पूजा, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी
घायल विशु के बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर गोली किसने मारी है। फिलहाल घटनास्थल पर जायजा लिया गया था लेकिन गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है।
रमेश, डीएसपी अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed