फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three-day-old girl kidnapped from civil hospital, accused woman arrested

Ambala News: नागरिक अस्पताल से तीन दिन की बच्ची का अपहरण, आरोपी महिला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three-day-old girl kidnapped from civil hospital, accused woman arrested
अंबाला। नागरिक अस्पताल शहर के प्रसूति विभाग से तीन दिन की बच्ची के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सोमवार को हुए अपहरण की सूचना पर पुलिस ने महज पांच घंटे में ही महिला आरोपी को काबू कर लिया। बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला।
विज्ञापन


आरोपी महिला की पहचान दुर्गा नगर निवासी कविता के रूप में हुई है। रिमांड के दौरान पुलिस अपहरण करने के असल कारणों का पता लगाएगी। पुलिस ने जब आरोपी महिला के मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद जा रहा था। साइबर सेल की मदद से पुलिस पहले महिला के सगे संबंधी तक पहुंची, फिर महिला तक पहुंचकर बच्ची बरामद की। बच्ची के अपहरण की पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
विज्ञापन


महिला की सेवा करने के बाद झांसे में लेकर किया था अपहरण

उत्तरप्रदेश के बहराइच निवासी बिंदू को 14 जून को उसके पति प्रवीण ने जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद दाखिल करवाया था। वह कोतवाली सराय में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। परिजनों ने बताया कि बिंदू उनके संपर्क में आई थी। वह खुद को गर्भवती बता रही थी और कह रही थी कि वह उसकी डिलीवरी में मदद करेगी और उसकी डिलीवरी के वक्त वह उसकी मदद कर दे। 19 जून को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे महिला कहने लगी कि उसे दवा लेकर आनी है और उसने बच्ची को गोद में लिया था। इसके बाद वह वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार देर रात को ही बच्ची बरामद कर ली थी। मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी महिला तक पहुंचा गया। प्राथमिक जांच में महिला मानसिक रूप से परेशान लग रही है। मामले की गहनता से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
-राम कुमार, थाना प्रभारी, बलदेव नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed