फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   three das-in-strik

तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे एनएचएम कर्मचारी

Fri, 28 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Fri, 28 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
three das-in-strik
हड़ताल
अंबाला कैंट। एनएचएम के कर्मचारी वीरवार को तीसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे रहे। इन कर्मचारियों ने अंबाला सिटी अस्पताल परिसर में शांति पूर्ण हड़ताल की और कई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल पर बैठकर भी रोष जताया। लेकिन तीसरे दिन भी प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया, लेकिन सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं पूरी तरह से प्रभावित रही।
विज्ञापन

उधर, कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अस्पताल के आसपास धारा 144 लगा दी गई। इससे कोई भी कर्मचारी अस्पताल के एक किलोमीटर के अंडर हड़ताल पर नहीं बैठ पाएगा। इसके बावजूद  एनएचएम के कर्मचारियों ने हड़ताल पर बैठकर विरोध जताया। दूसरी ओर, एनएचएम अंबाला जिला प्रधान तरनजीत ने बताया कि सरकार जब तक एनएचएम कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं करती है, तब तक कर्मचारी शांति पूर्ण तरीके से हड़ताल पर बैठकर रोष जताएंगे। अगर उन्हें अस्पताल परिसर से उठाया जाता है तो वह किसी अन्य स्थान पर जाकर अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। इस बीच अंबाला कैंट, बराड़ा, मुलाना, नारायणगढ़ व अंबाला सिटी के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। दूसरी ओर, सिविल अस्पतालों में एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह से ठप रही। इस कारण मरीज प्राइवेट गाड़ियों व एंबुलेंस के माध्यम से अस्प्तालों में पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed