फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three children got jaundice after fever

Ambala News: बुखार के बाद तीन बच्चों को पीलिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Three children got jaundice after fever
मॉडल टाउन निवासी सिमरन।
अंबाला सिटी। पंजाब के क्षेत्र सहित अंबाला शहर से तीन बच्चों की बुखार के चलते हालत बिगड़ गई। पहले बच्चों को बुखार हुआ और बुखार के बाद पीलिया भी हो गया। बीते कई दिनों से बच्चों को बुखार व उल्टी की समस्या हो रही थी। वीरवार को तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

केस एक
अंबाला शहर के मॉडल टाउन की रहने वाली 21 वर्षीय सिमरन की माता मीनू शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी को बीते एक सप्ताह से बुखार की समस्या थी। उसे 104 डिग्री बुखार था। इसी दौरान उल्टी दस्त की समस्या हो गई। इसके बाद वीरवार को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिमरन को पीलिया हो गया है। सिमरन की माता ने बताया कि उनके घर में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन

केस दो
पंजाब के गनौर क्षेत्र के गांव छाेटी कानी के रहने वाले आठ वर्षीय जसप्रीत सिंह को इसी प्रकार की समस्या हुई थी। जसप्रीत की दादी परमजीत कौर ने बताया कि जसप्रीत को पहले बुखार हुआ इसके बाद उल्टी लगी। इसके चलते वे जसप्रीत को लेकर वीरवार को शहर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
अंबाला शहर के जंडली क्षेत्र की रहने वाली 11 वर्षीय वैष्णवी भी बुखार और पीलिया की चपेट में आ गई। चाचा अजय कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी बड़ी बहन 17 वर्षीय गीतांजलि भी बीमार हो गई थी। उसे भी शहर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जांच के बाद पता चला कि वैष्णवी को पीलिया की समस्या है।

मॉडल टाउन निवासी सिमरन।

मॉडल टाउन निवासी सिमरन।

मॉडल टाउन निवासी सिमरन।

मॉडल टाउन निवासी सिमरन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed