{"_id":"641ca03bfe638eb76e0317a4","slug":"three-cases-of-scorching-fire-one-referred-ambala-news-c-18-1-69781-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आग में झुलसने के तीन मामले, एक किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आग में झुलसने के तीन मामले, एक किया रेफर
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में आग लगने पर झुलसने के तीन अलग-अलग मामले सामने आए। दो युवकों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया जबकि एक की बिगड़ती हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। इलाका पुलिस ने सूचना पाकर तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
छावनी के एकता विहार की लाजवंती कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय चेतन झुलस गया और उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि चेतन शादीशुदा है और सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। बुधवार रात को वह अलग कमरे में सोया हुआ था। अलसुबह तीन बजे अचानक घर में शोर मच गया। देखा तो चेतन झुलसा हुआ था और पैरों पर लगी आग को हाथों से बुझा रहा था। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।
दूसरे मामले में गांव सिरसगढ़ निवासी 24 वर्षीय दविंद्र भी झुलस गया। घायल दविंद्र ने पेट्रोल छिड़ने की वजह नहीं बताई और कहा कि वह बाजार से 100 रुपये का पेट्रोल लेकर आया था। परिजनों ने बताया कि दविंद्र नशे का आदि है और उसके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। तीसरे मामले में छावनी के ग्रेस पैलेस में रहने वाला 17 वर्षीय विनीत भी अचानक कंबल पर पास पड़ा दीया गिरने के कारण झुलस गया। विनीत ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है और पैलेस में ही रहता है। बुधवार की रात को वह कार्यक्रम से वापस आने के बाद कमरे में लेटा था। लाइट न होने के कारण उसने दीया जला लिया था जो कंबल में गिर गया।