फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused on one day remand, lawyers did not take the case

Ambala News: केंद्रीय बजट से अंबाला के साइंस उद्योग को झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Three accused on one day remand, lawyers did not take the case
अंबाला। अंबाला के साइंस उद्याेग को केंद्रीय बजट से काफी आस थी। वह चाहते थे कि टैक्स स्लैब में उन्हें राहत मिले इसके साथ ही एमएसएमई के तहत आने वाले कारोबारियों को सरकार राहत दे। मगर उन्हें मौजूदा समय में तो ऐसी राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि हर बार वह सरकार से आस लगाते हैं कि उन्हें टैक्स स्लैब में राहत मिलेगी मगर पहले तो स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं किए अब किया है तो सिर्फ तीन से सात लाख रुपये तक की आय वाली श्रेणी बढ़ा दी है। जबकि सभी कारोबार इससे अधिक की स्लैब में आते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कारोबारियों को आस थी कि ऐसे एमएसएमई उद्योग जिन्हें सबल करने की जरूरत है उसके लिए सरकार विशेष कदम उठाए मगर इस पर भी कोई घोषणा नहीं की गई। जो एमएसएमई के लिए विशेष पैकेज देने की घोषणा की है उसका लाभ उन्हें मिलेगा या नहीं इसका भी कोई भरोसा नहीं है। अंबाला साइंस इंस्ट्रूमेंट मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन यानि असीमा के महासचिव गौरव सोनी ने बताया कि सरकार बैंकों से बिना सामान गिरवी रखे लोन दिलाने की बात कर रही है मगर हकीकत यह है कि जब बैंकों के पास कारोबारी लोन लेने जाते हैं तो वह सबसे पहले जमीन या अन्य संपत्ति मांगते हैं। हमारी साधारण सी मांग थी कि सबसे पहले तो टैक्स स्लैब में सरकार राहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एमएसएमई की योजनाओं का सरलीकरण करे जिसे उन्हें भी जानकारी मिल सके। कई योजनाओं का तो कारोबारियों को पता ही नहीं चलता है। जबकि दूसरे राज्याें में साइंस का कारोबार करने वाले लोग इसका फायदा उठाकर अपने कारोबार को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed