फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused of snatching cash bag from the branch assistant in-charge of the bank on production warrant

बैंक के शाखा सहायक प्रभारी से कैश बैग छीनने के तीन आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three accused of snatching cash bag from the branch assistant in-charge of the bank on production warrant
पुलिस ने करीब सात माह पहले उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा के सहायक प्रभारी से कैश बैग छीनने के मामले में तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश फर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर वासी राकेश ने थाना नग्गल में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अंबाला छावनी के महेश नगर स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा में सहायक प्रभारी के पद पर सेवारत है। वह ऑफिस के अलावा फील्ड एरिया से भी ग्रुप लोन कलेक्शन का काम करता है। 29 अप्रैल 2021 को वह बैंक की ब्रांच से मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव खासपुर, सकराहो, नग्गल और सेगता की ओर कलेक्शन के लिये निकला था। जब वह शाम को सेगता पुल से करीब 500 मीटर आगे गांव नग्गल की तरफ पहुंचा तो उसके पीछे से एक मोटर साइकिल पर तीन युवक आये, जिन्होंने बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया। तीनों युवक मुंह पर रुमाल बांधे हुये थे और उनमें से एक लड़के ने डंडे से हमला कर दिया था। इसके बाद वह सड़क पर गिर गये और तीनों आरोपी शिकायतकर्ता का कैशबैग छीन कर फरार हो गए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी राजिंद्र उर्फ जिंद्र निवासी रामनगर कुरुक्षेत्र, शंटी उर्फ भुड़ी निवासी गांव सेगता अंबाला और आकाश निवासी शक्ति कालोनी राजौंद कैथल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed