फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused of fraudulent racket of Rs 60 lakh by providing fake appointment letters arrested

Ambala News: जाली नियुक्ति पत्र देकर 60 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three accused of fraudulent racket of Rs 60 lakh by providing fake appointment letters arrested
अंबाला। जाली नियुक्ति पत्र देकर बब्याल निवासी सोहन लाल से 60 लाख की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को आर्थिक अपराध शाखा ने काबू कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुरुक्षेत्र के धनौरा गांव निवासी अजय कुमार व झज्जर निवासी सुनील कुमार उर्फ साहिल उर्फ रोहन व दिल्ली के कन्हारिया निवासी वारिस आलम उर्फ समीर को काबू किया। सभी आरोपियों को रिमांड के दौरान न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 17 जाली मोहरें बरामद हुई है। इनमें एफसीआई, गृह मंत्रालय, टैक्सेशन विभाग, एक्साइज विभाग, रेलवे आदि प्रमुख विभागों की जाली मोहरें शामिल हैं। रेलवे व अन्य विभागों के 8 जाली नियुक्ति पत्र व 7 जाली प्लेटिनियम कार्ड, 2 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल व फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन

आरोपी ने सोहन लाल सहित अन्य से 21 अप्रैल 2025 को सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर इन लोगों से करीब 60 लाख रुपए ठगे थे। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह के बदमाश अब तक लगभग 40 लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर चुके है्र।
विज्ञापन
विज्ञापन




झांसे में लेने के लिए खुद की जेब से आरोपी देते थे वेतन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी खुद की सरकारी विभागों में ऊंची पहुंच बताते थे। युवाओं को फंसाने के लिए वह उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देते थे। युवाओं को शक न हो, इसके लिए आरोपी उन्हें किसी भी स्थान पर 2 या 3 महीने के लिए काम पर लगा देते थे और उन महीनों की सैलरी खुद अपनी जेब से देते थे। इससे पीड़ित को लगता था कि उसकी नौकरी पक्की हो गई है और गिरोह की ठगी पकड़ी नहीं जाती थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed