फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three accused arrested for making video of people taking off their clothes

Ambala News: कपड़े उतारकर वीडियो बनाने वाले तीन आरोपी काबू

Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for making video of people taking off their clothes
अंबाला सिटी। बडौली गांव में युवक से मारपीट के बाद कपड़े उतारकर वीडियो बनाने वाले तीन आरोपियों को नग्गल थाना पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों बडौली निवासी हरजोत, अजय सैनी व अक्षय को सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि आरोपियों व घायल युवक में एक लड़की से बातचीत को लेकर रंजिश चल रही थी। नग्गल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि जल्द ही तीन अन्य आरोपी को काबू कर लिए जाएंगे। चाकू भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
यह है पूरा मामला

शिकायतकर्ता बडौली गांव निवासी विनीत ने बताया कि वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। 16 मई की शाम दोस्त दीपांशु को लेने नग्गल जा रहा था। टांगरी नदी के पुल पर पीछे से बाइक पर आए चार बदमाशों ने बाइक रोक ली। बाइक छीनकर व जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी उसे कलेरा गांव की ओर ले गए। धमकाया कि अगर चिल्लाए तो पेट में चाकू घाेंप देंगे। आरोपी उसे एक दुकान में बने कमरे में ले गए, जहां पहले से दो और लोग बैठे थे। मारपीट करने के बाद कपड़े उतार वीडियो भी बनाई। गला घोंटते हुए गले से सोने की चेन भी तोड़ ली। शोर सुनने के बाद राहगीर रुके तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed