{"_id":"6a2074a9f8b1418d710247ba","slug":"three-accused-arrested-for-duping-shopkeeper-on-pretext-of-online-payment-ambala-news-c-36-1-amb1001-164227-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑनलाइन भुगतान का झांसा देेकर दुकानदार से ठगी, तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑनलाइन भुगतान का झांसा देेकर दुकानदार से ठगी, तीन आरोपी काबू
विज्ञापन
बराड़ा। गूगल पे भुगतान का झांसा देकर दुकानदार से ठगी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में धूराला गांव निवासी हर्ष उर्फ टांडा व हरदीप उर्फ दीप और जाटलाना गांव, यमुनानगर निवासी नितेश उर्फ निशु शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, मामला 10 मई का है, जब बराड़ा रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने शादी-समारोह का हवाला देकर 5,000 रुपये की कीमत वाला नोटों का हार किराए पर लिया। आरोपियों को 5,000 रुपये सिक्योरिटी और 1,000 रुपये किराया मिलाकर 6,000 का भुगतान करना था।
आरोपियों ने दुकानदार को अपने मोबाइल में गूगल पे का फर्जी पेमेंट ट्रांसफर का झांसा दिया। दुकानदार को भरोसा दिलाकर आरोपी हार लेकर फरार हो गए। जब काफी देर तक बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचे, तब अशोक कुमार को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने 1 जून को बराड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी निकला आदतन अपराधी : पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी टीम की मदद से जाल बिछाया और तीनों आरोपियों हर्ष उर्फ टांडा, हरदीप उर्फ दीप व नितेश उर्फ निशु को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी हर्ष उर्फ टांडा एक हिस्ट्रीशीटर है।