फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Threats to complainant, Home Minister handed over investigation to SIT

Ambala News: फरियादी को धमकियां, गृहमंत्री ने जांच एसआईटी को सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Threats to complainant, Home Minister handed over investigation to SIT
गृहमंत्री के आवास पर खडे फरियादी। संवाद
अंबाला। हिसार निवासी फरियादी को मोबाइल पर अपराधिक तत्वों की ओर से जान से मारने की धमकियां दिए जाने के मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में हिसार रेंज के आईजी को हिसार छोड़ अन्य जिले से एसआईटी गठित करके मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज सोमवार को लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान हिसार से आए फरियादी ने बताया कि उसे पिछले कुछ समय से आपराधिक तत्वों की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। धमकियां देने वाले उसे फोन कर रहे हैं, साथ ही मैसेज लिखकर भेज रहे हैं। इस मामले में उसने पूर्व में पुलिस को शिकायत दी थी, मगर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भिवानी से आए फरियादी ने गृहमंत्री को बताया कि उसके भाई को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी ने 22 लाख रुपए की ठगी की। न नौकरी लगी और न ही उसके पैसे उसे वापस दिए गए। उलटा आरोपियों द्वारा अब उसे धमकाया जा रहा है। केस दर्ज करने के बावजूद आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। गृहमंत्री ने इस मामले में एसपी भिवानी से मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत सूबेदार की जमीन पर कब्जा
कुरुक्षेत्र से आए सेवानिवृत सूबेदार ने गृह मंत्री को उसकी जमीन पर कब्जे की शिकायत दी। उसने बताया कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। गृह मंत्री ने डीसी कुरुक्षेत्र को मामले में जांच के निर्देश दिए। कैथल से आए परिवार ने फरियाद देते हुए बताया कि उनके भतीजे को पुलिस फर्जी दुराचार केस में फंसा रही है जबकि उनका भतीजा बेकसूर है। इस मामले में गृह मंत्री ने जांच के निर्देश दिए। इसी तरह यमुनानगर से आए किसान ने रेलवे द्वारा उसकी जमीन अधिग्रहण करने के मामले में अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने की शिकायत दी। इस पर गृह मंत्री ने डीसी यमुनानगर को कार्रवाई के निर्देश दिए। भिवानी से आए फरियादी ने बेटे की हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी। इस पर गृह मंत्री ने एसपी भिवानी को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अंबाला शहर से आई महिला फरियादी ने उसके बेटे को साउथ कोरिया भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपए ठगी की शिकायत दी। इस पर गृह मंत्री ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

गृहमंत्री के आवास पर खडे फरियादी। संवाद

गृहमंत्री के आवास पर खडे फरियादी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed