फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Those who say this are happy and chant slogans of Satshri Akal.

Ambala News: बोले सो निहाल सतश्रीअकाल के लगाए जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Those who say this are happy and chant slogans of Satshri Akal.
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर ​स्थित गुरुद्वारा साहिब में संगत नाम ​सिमरण करते हुए। संवाद
- श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सजे दीवान, कीर्तनी जत्थों ने संगत को किया निहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले के अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब में साहिब-ए-कमाल सरबंसदानी दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। संगत ने गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं समागम के दौरान नाम सिमरण किया। इस मौके पर मिष्ठान प्रसाद के साथ गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संगत ने पंक्ति में बैठकर लंगर ग्रहण किया। इस दौरान बोले सो निहाल सतश्रीअकाल के जयकारे लगाए गए।
समागम की शुरुआत रविवार सुबह 7:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत आरंभ की गई। एक तरफ गुरु घर में संगत लंगर तैयार कर रही थी तो दूसरी तरफ दरबार हॉल में गुरु महाराज के सन्मुख संगत इलाहीबाणी के जाप कर रही थी। छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सबसे पहले हजूरी रागी भाई गुरमीत सिंह ने शब्द कीर्तन किया। इसके बाद स्त्री सत्संग जत्थे और भाई तरसेम सिंह द्वारा कथा-विचार साझा किए गए, तत्पश्चात सहारनपुर की श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी से आए कीर्तनी जत्थों ने संगत को कीर्तन सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन

संगत ने नवाया शीश
छावनी के हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष समागम के दौरान संगत ने सर्वप्रथम गुरु चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की अरदास की। इस दौरान आसा दी वार, स्त्री सत्संग जत्थे सहित भाई अरविंदर सिंह ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। लुधियाना से पहुंचे रागी सिंह भाई सतिंदर पाल सिंह ने संगत को गुरु की शहादत पर आधारित कीर्तन सुनाया। समागम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान स. सरबजीत सिंह जोहर ने बताया कि गुरु महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शाम को भी विशेष दीवान सजाए गए। इसमें श्री अमृतसर साहिब से भाई बलदेव सिंह वडाला ने संगत को नाम सिमरण करवाया।

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में संगत नाम सिमरण करते हुए। संवाद

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में संगत नाम सिमरण करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed