फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   This Deepawali give everyone the gift of happiness: Kamlesh

इस दीपावली सबको सुख का उपहार दें : कमलेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
This Deepawali give everyone the gift of happiness: Kamlesh
अंबाला। दयालबाग स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में दीपावली के शुभ अवसर पर सर्वे भवन्तु सुखिन: सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मुंबई से राज योगिनी ब्रह्माकुमारी शिपिंग एविएशन टूरिज्म विंग नेशनल कोऑर्डिनेटर कमलेश रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर सबको सुख का उपहार दें। सुख के चार आधार माने गए है। संपत्ति, संबंध, सत्ता, साधन ये चार सुख के आधार हैं। उन्होंने बताया कि जब किसी तेज जगमगाती लाइट पर भी धूल जम जाती है तो उसकी भी रोशनी कम हो जाती है।
विज्ञापन

ठीक इसी प्रकार आज के मनुष्य पर भी तीन प्रकार की धूल है। पहली धूल है नकारात्मकता की। दूसरी धूल वो है जो हमारे अपने ही कुछ कमजोर संस्कारों की है। तीसरी अज्ञानता की धूल है। हमारे ऊपर जो धूल है, उसने हमारे अंदर के सुख को छुपा कर रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक हमने स्वयं ही सुख का अनुभव नहीं किया हम दूसरों को सुख नहीं दे सकते। आज सारे विश्व के अंदर कैसी भयानक परिस्थितियां है। विश्व को सुख का अनुभव कराने के लिए वन गॉड, वन वर्ल्ड परिवार की आवश्यकता है।
ब्रह्माकुमारीज संस्था तो ये कार्य कर ही रही है लेकिन आज हम सबको आपस में मिल जुलकर चलने की आवश्यकता है। इसलिए हम हर किसी को इस दीपावली पर सुख का त्योहार दें।

अंबाला जोन संचालिका राज योगिनी ब्रह्माकुमारी आशा ने कहा कि इस दीपावली सबको मुख के मीठे बोल की मिठाई दें। इस दौरान मुख्य अतिथि नरेश भारद्वाज, रोटरी प्रेसिडेंट नरेश, वायु सेना अधिकारी डॉ दत्ता, अधिवक्ता कमलेश गुप्ता एवं प्रमुख हस्तियां मौजूद रही। कार्यक्रम में बहुत सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की गई। मंच संचालन जोन संचालिका शिपिंग एविएशन टूरिज्म विंग राज योगिनी ब्रह्माकुमारी शैली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed