अंबाला। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला अंबाला ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा में समग्र रूप से तृतीय स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा की वार्षिक राज्य बैठक के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने जिला अधिकारियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान और शील्ड देकर सम्मानित किया।
जिले की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल, जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार, मनोज कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कुमारी भूपेंद्र कौर को राष्ट्रीय स्तर पर लीडर ट्रेनर के सम्मान से नवाजा। पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोहरी बनाखेड़ी की रिभू आभा बेस्ट गाइड। संवाद