फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third eye missing from traffic police uniform, waiting for new cameras for one and a half year

Ambala News: ट्रैफिक पुलिस की वर्दी से तीसरी आंख गायब, डेढ़ साल से नए कैमरों का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Third eye missing from traffic police uniform, waiting for new cameras for one and a half year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रैफिक पुलिस को हाईटेक बनाने व चालान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की गई बॉडी वॉर्न कैमरा योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। करीब डेढ़ साल पहले तकनीकी खराबी के चलते 35 पुराने कैमरे वापस जमा कर लिए गए थे, लेकिन आज तक उनके स्थान पर नए कैमरे पुलिसकर्मियों को नहीं मिल पाए हैं। आलम यह है कि सड़क पर मुलाजिम व वाहन चालकों के बीच होने वाली तकरार अब बिना किसी डिजिटल सबूत के रह जाती है। इसकी शुरूआत करते हुए जिले के ट्रैफिक थानों में करीब 40 बॉडी वॉर्न कैमरे आवंटित किए गए थे।

शुरुआती दौर में यह काफी मददगार साबित हुए, लेकिन धीरे-धीरे इनकी बैटरी में दिक्कत आने लगी और कई कैमरे पूरी तरह बंद हो गए थे। डेढ़ साल से कैमरे न होने के कारण कई बार विवाद होने पर पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं होता है। बल्कि दूसरा पक्ष अपने मोबाइल में वीडियो बना लेता है ओर आरोप लगाते हुए वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। जबकि वर्दी पर कैमरा लगा होने पर कोई भी जानबूझकर अभद्र व्यवहार या कोई गलत टिप्पणी नहीं करता है। कई बार लोग चालान से बचने के लिए मुलाजिम पर ही पैसे मांगने के आरोप तक लगा देते हैं। हालांकि यह कैमरा मुलाजिम व आम लोग दोनों के लिए फायदेमंद है। ऐसे में ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिना कैमरों के ही चालान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed