फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves took phone-laptop and cash from home

सोता रहा परिवार, घर से फोन-लैपटॉप व नकदी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Thieves took phone-laptop and cash from home
परिवार सोता रहा और चोर घर से फोन, लैपटॉप और नकदी ले उड़े। दो दिन पूर्व हुई इस घटना का खुलासा शुक्रवार की सुबह हुआ। लेनदेन के कार्ड बंद करवाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कैंट सदर थाने में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई। टिंबर मार्केट के आशीष मित्तल ने पुलिस को बताया कि दो सितंबर की रात को वह परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे सोने के बाद सुबह करीब छह बजे उठे तो देखा कि कमरे में से दो मोबाइल फोन गायब थे जोकि उनकी पत्नी माही के थे। इसके अलावा दो लैपटॉप, जिनमें से एक उनका, दूसरा उनके भाई का था। चेकबुक, एटीएम, पेनकार्ड, आधार कार्ड, कुछ नकदी और आवश्यक दस्तावेज भी गायब मिले। इस बारे बैंक में सूचना देकर कार्ड बंद करवाए। आशीष ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति घर की दीवार फांदकर सीढ़ियों के रास्ते ऊपर कमरे में आए। दरवाजे की जाली को धक्का देकर अंदर से कुंडी खोली। वारदात के बाद उसी रास्ते लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed