फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves took jewelery from the deserted house to the cot

Ambala News: सूने घर से जेवरात समेत चारपाई तक ले गए चोर

Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Thieves took jewelery from the deserted house to the cot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। बराड़ा में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर जेवरात चुराने के साथ-साथ चरपाई भी सिर पर उठाकर ले गए। चोरी के समय व्यक्ति अपनी पत्नी का यमुनानगर के एक अस्पताल में ऑपरेशन करवा रहा था।
मकान मालिक सुभाष चंद जब घर आया तो चोरी का पता चला। यह वारदात तीन मई की है और पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज मे दिखाई दे रहा है कि करीब पांच चोर गुजर रहे हैं और चारपाई भी सिर पर उठा रखी है। इस फुटेज को देखकर मकान मालिक ने दो की पहचान भी कर ली जो पास के गांव में रहने वाले थे।
विज्ञापन

बराड़ा पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर अजय उर्फ अजु व गंगनपुर गांव निवासी कर्ण के अलावा तीन अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक मई को अपनी पत्नी नीरू का ऑपरेशन कराने के लिए यमुनानगर के महिंद्रा अस्पताल में गया था। वहां से चार मई को वह लौटा था। उसे घर का सारा सामान बिखरा मिला। घर में सामान की तोड़फोड़ के अलावा हजारों के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed