फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves stole LED, DVR and laptop in Vikaspuri factory

विकासपुरी स्थित फैक्टरी में चोरी, एलईडी, डीवीआर और लैपटॉप चुरा ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole LED, DVR and laptop in Vikaspuri factory
अंबाला छावनी। विकासपुरी स्थित फैक्टरी में चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया। अगले दिन मालिक जब फैक्टरी खोलने पहुंचा तो उसे चोरी के बारे में पता चला। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर महेश नगर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

महेश नगर स्थित कृष्णा नगर निवासी दीपक कूपर ने बताया कि विकासपुरी में उसकी फैक्टरी है। जिसका नंबर 102-103 है। रोजाना की तरह 30 सितंबर की सुबह वह अपनी फैक्टरी को खोलने आया तो देखा कि फैक्टरी पर लगे ताले टूटे पड़े थे। जब अंदर जाकर देखा तो सारे दफ्तर के अंदर के ताले भी टूटे हुए थे और फैक्टरी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर पता चला कि चोर फैक्टरी की छत से अंदर दाखिल हुए और वह चोर फैक्टरी से एलईडी, डीवीआर, लैपटॉप, बिजली की मोटर, एसी आदि सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed