फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves stole cash worth Rs 14 lakh and 12 kg silver from a shop.

Ambala News: दुकान से 14 लाख की नकदी 12 किलो चांदी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash worth Rs 14 lakh and 12 kg silver from a shop.
बराड़ा। चोरों ने वीरवार रात राजौली रोड पर एक ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ली। दुकान मालिक बराड़ा के विकास विहार निवासी सरबजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरबजीत सिंह ने बताया कि राजौली रोड पर पीएनबी के सामने उसकी गुरु नानक ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 13 नवंबर वीरवार को रात आठ बजे वह अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 7:40 पर जब वह दुकान पर पहुंचे और दुकान के आगे लगा कैंची शटर खोला तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने दुकान के भीतर जाकर देखा तो पाया कि दुकान से सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब थी। सरबजीत सिंह ने बताया कि चोर उसकी दुकान के साथ लगती सीढि़यों से ऊपर चढ़े और दीवार को तोड़कर छत पर लगी सीलिंग खोलकर दुकान में घुस गए। उन्होंने बताया कि चोर उसकी दुकान से 500 ग्राम सोने के गहने, 14 लाख रुपये की नकदी व 12 किलो चांदी के गहने चुरा ले गए, वहीं इतनी बड़ी चोरी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों में चर्चा है कि पुलिस चौकी भी बाजार के बीचोंबीच स्थित है जो इस दुकान से कुछ दूरी पर है और पुलिस का कहना है कि वह क्षेत्र में गश्त करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed