फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves sneaked inside broke grill on way to roof, took goods worth millions

Ambala News: छत के रास्ते ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोर, लाखों का सामान ले गए

Fri, 05 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves sneaked inside broke grill on way to roof, took goods worth millions
चोरी की जानकारी देते कार्यालय संचालक दलबीर सिंह। संवाद
बराड़ा। बराड़ा-दोसड़का मार्ग स्थित कमला एंक्लेव से बुधवार रात चोर छत के रास्ते ग्रिल तोड़कर एक कार्यालय में घुसे और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बारे में उस समय पता चला जब कार्यालय में काम करने वाला लड़का पहुंचा। गांव बूडिय़ों निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि कमला एंक्लेव में उनका दशमेश अर्थमूविंग के नाम से कार्यालय है। बीती शाम वे अपने दोमंजिला कार्यालय को बंद करके गए थे।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 9.30 बजे उनके कार्यालय में काम करने वाला लड़का प्रिंस पहुंचा और शटर खोलकर अंदर गया तो सामान चोरी हो गया था। उसने तुरंत दलबीर सिंह को फोन किया। वह मौके पर पहुंचे और डायल 112 को कॉल किया। जिस पर डायल 112 के कर्मचारी वहां पहुंचे। दलबीर सिंह ने बताया कि चोर उसके कार्यालय से एलईडी, दो इन्वर्टर, दो बैटरे, कैमरे सेट, एनवीआर, एसी के पार्ट व अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख से ऊपर है।
विज्ञापन

बराड़ा डीएसपी का आवास भी इसी कार्यालय से कुछ दूरी पर है। सामने रोड से पुलिस रात को गश्त भी करती रहती है। बराड़ा चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी नमूने लिए हैं। कार्यालय संचालक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बेड की चादर से उतारा सामान, कैमरे और एनवीआर भी ले गए

दलबीर सिंह ने बताया कि कार्यालय से कुछ दूरी पर बेड की चादर मिली है। जिसे फाड़कर रस्सी बनाया गया था। इससे प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने इसी चादर को रस्सी बनाकर ऊपर से सामान बांधकर नीचे उतारा है। चोर कार्यालय में लगे दो सीसीटीवी कैमरे और रिकॉडिंग वाली एनवीआर भी ले गए। दीवार के सहारे किसी तरह छत पर पहुंचे और छत की गैलरी में खिड़की की ग्रिल तोड़ी, इसके बाद वह नीचे वाले हिस्से में आए। पूरे कार्यालय में सामान बिखरा पड़ा था और हर कोना-कोना खंगाला गया था। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दलबीर सिंह से जानकारी हासिल की। दलबीर सिंह ने बताया कि उसने चोरी के संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।

चोरी की जानकारी देते कार्यालय संचालक दलबीर सिंह। संवाद

चोरी की जानकारी देते कार्यालय संचालक दलबीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed