{"_id":"6a175540c6006cee7b0c0479","slug":"thieves-from-thar-fled-with-the-innova-from-outside-the-mansion-ambala-news-c-36-1-amb1001-163860-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: थार से आए चोर कोठी के बाहर से इनोवा लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: थार से आए चोर कोठी के बाहर से इनोवा लेकर भागे
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात, जग्गी सिटी सेंटर के नजदीक मिली गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 में चोरों ने एक कोठी के बाहर खड़ी सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी चोरी कर ली। वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मकान नंबर 623 निवासी यादविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी को हमेशा की तरह 26 मई की रात करीब 9 बजे घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह जब वे उठे तो गाड़ी गायब थी। जब उन्होंने पड़ोसी के घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो रात करीब 3:38 बजे एक थार गाड़ी आकर रुकती है। उसमें से कुछ लड़के उतरते हैं और इनोवा गाड़ी की बाईं तरफ की अगली खिड़की का शीशा तोड़कर उसे चोरी कर ले जाते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि गाड़ी के जरूरी कागजात भी अंदर ही रखे हुए थे। हालांकि बुधवार सुबह चोरी हुई इनोवा जग्गी सिटी सेंटर के पास लावारिस हालत में मिल गई।
थाना सेक्टर-9 पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की दरखास्त के आधार पर भारतीय न्याय संहिता में चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों और वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी की तलाश की जा रही है।