फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thief broke locks in Mahesh Nagar after snatching money, captured in CCTV

Ambala News: पैसे छीनने के बाद चोर ने महेश नगर में भी तोड़े ताले, सीसीटीवी में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Thief broke locks in Mahesh Nagar after snatching money, captured in CCTV

विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के सामने 21 जून को घर में घुसकर नौकरानी से मारपीट व पैसे छीनने वाले चोर ने केवल एक ही वारदात को अंजाम नहीं दिया। उसके बाद वह सीधा महेश नगर स्थित छबियाना में गया और वहां पर दोपहर के समय ही एक बंद मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात व करीब 1500 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।
इस वारदात के दौरान शातिर चोर ने एक गलती यह हो गई कि नौकरानी से चुराया हुआ मोबाइल वहीं मकान में गिरा दिया। परिजनों ने जब मोबाइल पुलिस को दिया और खंगालते हुए फोन के मालिक तक पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि इसी चोर ने नौकरानी को मारने के बाद घर खंगालने वाली वारदात को भी अंजाम दिया। महेश नगर व अंबाला कैंट पुलिस अब चोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



पहली वारदात में खराब थे कैमरे, दूसरी में कैद हो गया चोर

दरअसल, 21 जून को पहले चोर ने जब दीवार फांदकर घर में घुसने के बाद नौकरानी को हॉकी से मारा और फिर घर खंगालने के बाद कुछ नहीं मिला तो बुजुर्ग किरन का मोबाइल व 250 रुपये लेकर भाग गया था। उस समय घर के सीसीटीवी खराब होने के कारण उसका पता नहीं चल पाया था। 21 जून को ही छबियाना में जब मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया तो वह फुटेज में कैद हो गया लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखा। पुलिस ने अब फुटेज लेकर चोर को तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

मकान का ताला लगाकर बेटे के घर हुई बुजुर्ग, घर के तोड़े ताले

छबियाना में हुई चोरी की शिकायत देते हुए राजीव ने बताया कि वह अपने काम पर था और पत्नी व बच्चे घुमने गए हुए थे। घर पर से मां भी दूसरे भाई के घर ताले लगाकर चली गई थी। शाम के समय वह घर लौटी तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी टॉपस, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और 15 सौ रुपये की नकदी ले उड़ा। पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फुटेज भी लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी।



छबियाना में मकान के ताले टूटने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घर से एक मोबाइल बरामद हुआ था। पहले तो लगा था कि चोर का है और पता निकालने के बाद मौके पर पहुंची तो यह किरन का पाया गया। किरन ने बताया कि 21 जून को उनके साथ भी मारपीट के बाद मोबाइल व पैसे छीनकर एक युवक भाग गया था। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विक्रम, जांच अधिकारी, महेश नगर
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed