{"_id":"6677267b4e15d31da40cb336","slug":"they-will-protest-on-july-3-by-closing-the-market-ambala-news-c-36-1-ame1006-124996-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाजार बंद कर तीन जुलाई को जताएंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाजार बंद कर तीन जुलाई को जताएंगे विरोध
विज्ञापन
शहर कपड़ा मार्केट में बैठक करते हुए दुकानदार।
अंबाला सिटी। बीते लगभग पांच माह से बंद शंभू सीमा खुलवाने के लिए जन जागृति संगठन की शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें 50 से अधिक दुकानदारों ने भाग लिया।
बैठक में प्रधान विप्लव सिंगला और संयोजक राम रत्न गर्ग ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर निर्णय किया कि तीन जुलाई को सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे दुकानदार अपनी दुकानें बंद करेंगे। कपड़ा मार्केट में स्थित देव समाज कॉलेज के आगे सभी व्यापारी एकत्रित होकर डीसी अंबाला को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम शंभू सीमा खुलवाने के लिए ज्ञापन देंगे।
व्यापारियों का कहना है कि शंभू सीमा बंद होने से व्यापार बंद होने के कगार पर आ गया है। क्योंकि दुकानों का बिजली का बिल, कर्मचारियों का वेतन हर चीज निश्चित है, लेकिन बॉर्डर बंद होने के कारण व्यापारी ना आने से व्यापार पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है।पंजाब से आने वाले ग्राहक न के बराबर रह गए हैं।
ऐसे में व्यापार चलाने में परेशानी हो रही है। प्रधान विप्लव सिंगला ने कहा कि पांच माह बीत गए है लेकिन सरकार को अंबाला के व्यापारी और कर्मचारियों और आमजन की कोई सुध नहीं है। अंबाला का शंभू बॉर्डर अभी तक नहीं खोला गया। इस कारण समाज के हर वर्ग का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। इस अवसर पर सह संयोजक कमल सिंगला, संजय लाकड़ा, उपप्रधान नीरू बढेरा, संगठन मंत्री विपिन डावर और कोषाध्यक्ष सोमनाथ नागपाल मौजूद रहे।