फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   They hugged each other and said - Eid Mubarak

एक-दूसरे के गले लगकर बोले- ईद मुबारक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
They hugged each other and said - Eid Mubarak
अंबाला। ईद का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों में सुबह ही मुस्लिम समाज के लोग जमा हो गए और नमाज अदा की। छावनी की जामा मस्जिद में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। मौलाना असगर कासमी ने सभी को इस्लाम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे का त्योहार है। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

ईद की नमाज से पहले फितरा किया अदा
बराड़ा। चांद दिखने के बाद मंगलवार को कस्बा बराड़ा सहित आसपास के गांवों तंदवाल, जलुबी, मुलाना, सिरसगढ़ व अन्य जगहों पर ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में हर्षोल्लास देखने को मिला। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग ईद की तैयारियों में जुटे गए। सुबह ईद की नमाज से पहले फितरा अदा गया। इस अवसर पर अनवर खान, जाफर, मुख्तयार खान, रशीद मोहम्मद, घसीटुद्दीन, खैरदीन, मेहरबान, रमेश व रेहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गले लगने के बाद करवाया मुंह मीठा
बराड़ा। जेजेपी जिलाध्यक्ष एससी सेल डॉ. रविंद्र धीन ने भाईचारे के प्रतीक ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनको गले लग मुबारकबाद दी। सभी का मुंह मीठा कराया। डॉ. रविंद्र धीन ने कहा कि ईद का पर्व हमें भाईचारे व सौहार्द का संदेश देता है। मौके पर शमशेर कश्यप जिला अध्यक्ष बीसी प्रकोष्ठ, अबुजार अली, शमशाद अली, इमरान अली, हसन अली, राजेश, मुकेश, मोहनलाल, अमित व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में किया खीर का वितरण
मुलाना। ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा मुलाना बाजार में कन्हैया चौक पर खीर वितरित की गई। बाजार के सभी दुकानदारों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर भाईचारे का संदेश दिया। मुस्लिम समाज ने सभी आने जाने वाले राहगीरों को खीर बांटी। मौके पर साहिल खान, रमजान, ईशान, सलमान, नदीम, तौहिद व समीर, श्रीपाल जैन, अंकित बिंदल, सचिन मलिक, प्रेम व दीक्षित मोंगिया मौजूद रहे।
मदरसा जिनत उल उलूम में जाकर दी ईद उल फितर की मुबारकबाद
नारायणगढ़। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल, अंबाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद रतन लाल कटारिया और भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, सांसद नायब सैनी ने नारायणगढ़ स्थित मदरसा जिनत उल उलूम में जाकर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि सभी पर्व हमें भाईचारे का संदेश देते हैं और त्योहारों को हमें आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान सतार खान, प्रिंसीपल निसार अहमद, हाफिज मतलूब, अब्दुल बारी, असलूदीन, राकेश बिंदल, चेयरमैन धर्मपाल गुर्जर, रणदीप सिंह बांका सैनी, कृष्ण धारी आदि मोजूद रहे।
विश्व मे भाईचारे की अनूठी मिसाल है भारत
अंबाला। मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देने के छावनी की जामा मस्जिद पहुंचे इनेलो नेता ओंकार सिंह ने कहा कि ईद-उल-फितर प्यार, मोहब्बत और भाईचारे का प्रतीक है। ईद की नमाज के पश्चात उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने अल्लाह से गुजारिश की कि रमजान के पवित्र माह में रोजेदारों की हर मुराद पूरी हो। संवाद

अमन और चैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ
अंबाला शहर। बादशाही मस्जिद में रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर सोसायटी द्वारा ईद-उल-फितर पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। यह जानकारी सोसाइटी की प्रधान मेराज आलम ने दी। ईद की नमाज मौलाना अंसार अहमद ने पढ़ाई। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने बादशाही मस्जिद में नमाज अता करके अल्ला ताला से बरकत और विश्व में अमन चैन की की दुआ मांगी। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद पर्व की बधाई दी। मेराज अलाम ने कहा कि ईद का त्योहार हमें भाईचारे का संदेश देता है। इस अवसर पर कमेटी के मुख्य पदाधिकारी शाहिद खान, इकरामुद्दीन मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद नौशाद, इसरार खान, वाहिद, अमीन, कलीम अशरफ, मोहम्मद नूर आजम, मोहम्मद जुनैद अंसारी, मोहम्मद उवैश, मोहम्मद शान अरशद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed