फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   They closed the gate at the polling centre and staged a sit-in and raised slogans

Ambala News: मतदान केंद्र पर गेट बंदकर धरना, की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
They closed the gate at the polling centre and staged a sit-in and raised slogans
अंबाला। नगर परिषद के चुनाव के दौरान अंबाला छावनी के सलारहेड़ी गांव में बने मतदान केंद्र के बाहर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। सरकारी स्कूल में बने बूथ नंबर 55, 56, 57 के बाहर ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

यहां तक कि एक बार तो मतदान केंद्र यानी स्कूल का मुख्य गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार्यकर्ताओं को हटाकर गेट खुलाया। हालांकि इस बीच मतदान प्रभावित नहीं हुआ। आजाद प्रत्याशियों और उनके कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवार और उनके समर्थकों पर फर्जी वोट डलवाने और पोलिंग बूथ के भीतर पर्ची के साथ प्रत्याशी की फोटो लगाकर भेजने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे रिटर्निंग अधिकारी अंबाला कैंट और एसडीएम विनेश कुमार ने लोगों को शांत करवाया। प्रदर्शन करने वाले वालों ने एक शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एसडीएम को सौंपी। इसमें कर्ण, जसविंदर, परम, शिवम आर्य, हरदीप ने बताया कि पार्टी के उम्मीदवार व संबंधित बूथों के चुनावों को रद्द कर दोबारा कराया जाए और संबंधित पार्टी के लोगों की उम्मीदवारी खत्म की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी और पुलिस बल के बीच मतदान

सलारहेड़ी गांव में हंगामे के बाद पुलिस पहरे के बीच मतदान हुआ। दोपहर को भारी पुलिस गेट पर ही तैनात रहा और खुद डीएसपी अंबाला कैंट रमेश भी मौजूद रहे। जबकि प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र से दूर रखा। इस हंगामे के बीच सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुई। इसमें दिखाई दे रहा है कि आजाद प्रत्याशी और उसके कार्यकर्ता मतदान केंद्र के अंदर व बूथ के बाहर कुछ कार्यकर्ताओं को वोटरों को लुभाने के लिए पर्ची के साथ अपनी पार्टी को वोट डालने के लिए जोर दे रहे हैं।


वर्जन
बूथ पर किसी तरह की फर्जी वोट डालने का मामला सामने नहीं आया और वोटिंग भी प्रभावित नहीं हुई। आजाद प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से लिखित में शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी।
विनेश कुमार, रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम छावनी।


फोटो नंबर 71
बुलेट से पटाखे बजाने पर चालान

छावनी के रामबाग रोड स्थित सरकारी स्कूल में बने बूथ नंबर 152 पर तनाव की स्थिति रही। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस बीच पुलिस ने मतदान केंद्र के बाहर यानी प्रत्याशियों के टेंट के पास बुलेट से पटाखे बजाने वाले को पकड़ लिया। बुलेट और चालक को पुलिस अपने संग लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चली गई, जहां उसका चालान किया। इस मतदान केंद्र के बाहर अलग-अलग पार्टियों के बीच मतदान कराने के लिए कई बार नोकझोंक हुई।


दो प्रत्याशियों के बीच स्कूल में नोकझोंक

छावनी के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ 128, 129 में भाजपा से शिवा काकरान और आदित्य गोयल आजाद प्रत्याशी के बीच नोकझोंक हुई। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया। सूचना पाकर कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजैब सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। यह विवाद एक उम्मीदवार पोलिंग एजेंटों के आने-जाने पर हुआ।


दो स्थानों पर दूसरे की जगह डले वोट

कैंट के दो मतदान केंद्रों में दो व्यक्तियों के वोट पहले से डालने का मामला सामने आया। जब वे वोट डालने गए तो दंग रह गए। पता लगा कि कोई पहले ही वोट डाल चुका है। पहला मामला कैंट के बूथ नंबर 48 में आया। जहां रोहित शर्मा ने बताया कि उनका वार्ड 10 है और वोटर नंबर 95 है। जब केंद्र में पहुंचा तो पता लगा कि वोट कोई और डालकर चला गया। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। हालांकि रोहित वोट डालने से वंचित रह गया। इसी तरह का मामला बांके बिहारी मंदिर के समीप बूथ नंबर 68 में मतदान केंद्र में सामने आया। महिला वोट डालने पहुंची तो पहले ही कोई वोट कर चुका था। रिटर्निंग अधिकारी अंबाला कैंट व एसडीएम विनेश कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में दोनों मामले आए थे। ऐसे मामले में बैलेट पेपर से वोटिंग का प्रावधान है लेकिन इन मतदाताओं ने वोट नहीं करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed