फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There's a scramble for seats on trains, forcing people to travel near toilets.

Ambala News: ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, शौचालय के पास बैठकर सफर करना बना मजबूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
There's a scramble for seats on trains, forcing people to travel near toilets.
अंबाला छावनी के प्लेटफार्म पर खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन रिजर्वेशन डिब्बे में बैठे यात्री। स
- भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ी भीड़, झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ शुरू हो गई। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने के कारण लोग अपने गृह राज्यों या घूमने के लिए निकल रहे हैं जिससे ट्रेनों में बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है। सबसे बदतर हालात उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली गाड़ियों में देखने को मिल रहे हैं जहां यात्रियों को आरक्षण मिलना नामुमकिन हो रहा है।
सिटिंग और स्लीपर कोच तो दूर, एसी बोगियों तक में वेटिंग वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इस गर्मी में कंफर्म टिकट न होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से हर साल समर स्पेशल ट्रेनें चलाने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। डिब्बों में क्षमता से अधिक यात्री भरे होने के कारण पंखे और वेंटिलेशन भी पूरी तरह फेल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन








पैसे खर्च करने के बावजूद बैठने की नहीं जगह

लुधियाना से लखनऊ जा रहे यात्री निजामुद्दीन ने छावनी रेलवे स्टेशन पर बताया कि वे आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण टिकट चेकर ने उनसे 1,560 रुपये लेकर दो टिकट तो काट दीं लेकिन सीट नहीं मिली। अब वे इस भीषण गर्मी में अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ शौचालय के पास फर्श पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





फर्श पर बैठना पड़ रहा
गोलू ने बताया कि मुझे पत्नी मनीषा के साथ बिहार के हाजीपुर जाना था। जनरल में जगह न मिलने पर 900 रुपये देकर रिजर्वेशन डिब्बे की टिकट ली लेकिन जगह नहीं मिली और अब दरवाजे के पास फर्श पर बैठे हैं।



खड़े होकर कर रहे सफर
राजपुरा के अनमोल ने बताया कि वह पत्नी संग दिल्ली जाने के लिए गलती से रिजर्वेशन बोगी में चढ़ गए। टीटीई ने 700 रुपये का जुर्माना सह-टिकट तो बना दिया लेकिन भीड़ और गर्मी के बीच वे पूरी राह दरवाजे के पास खड़े होकर सफर कर रहे हैं।

अंबाला छावनी के प्लेटफार्म पर खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन रिजर्वेशन डिब्बे में बैठे यात्री। स

अंबाला छावनी के प्लेटफार्म पर खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन रिजर्वेशन डिब्बे में बैठे यात्री। स

अंबाला छावनी के प्लेटफार्म पर खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन रिजर्वेशन डिब्बे में बैठे यात्री। स

अंबाला छावनी के प्लेटफार्म पर खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन रिजर्वेशन डिब्बे में बैठे यात्री। स

अंबाला छावनी के प्लेटफार्म पर खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन रिजर्वेशन डिब्बे में बैठे यात्री। स

अंबाला छावनी के प्लेटफार्म पर खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन रिजर्वेशन डिब्बे में बैठे यात्री। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed