{"_id":"656b826fde6ee45e1b071594","slug":"there-will-be-relief-from-jam-at-capital-chowk-short-cut-will-be-taken-ambala-news-c-36-1-amb1001-14634-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैपिटल चौक पर जाम से मिलेगी मुक्ति, लगेगा शॉर्ट कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैपिटल चौक पर जाम से मिलेगी मुक्ति, लगेगा शॉर्ट कट
विज्ञापन
बैंक स्कवेयर के साथ लगती सड़क का मुआयना करते म्यूनिसिपल इंजीनियर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कैपिटल चौक पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को जल्द ही निजात मिल जाएगी और न ही उन्हें ट्रैफिक लाइट्स पर रुकने की जरूरत होगी। बैंक स्कवेयर के साथ लगते शॉर्ट कट रास्ते से वाहन चालक सीधा नेशनल हाइवे और बस अड्डे तक पहुंच सकेंगे।
सड़क पर लगातार लग रहे जाम और लोगों की सुविधा को देखते हुए गृहमंत्री ने इस सड़क को खुलवाने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए हैं, जिससे कि लोगों की इस समस्या का समाधान हो। दरअसल अंबाला-साहा हाइवे पर गांधी मैदान के साथ एक रास्ता था जोकि हाइवे से सीधा बाजार से होता हुआ हाइवे तक जाता था, लेकिन बैंक स्कवेयर के निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी से यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। बैंक स्कवेयर का काम रुकने के बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
जब मामला गृहमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने नप को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं बैंक स्कवेयर का कार्य भी अब दोबारा शुरु हो चुका है, इसलिए अब इस रास्ते को खोलना काफी आसान हो गया है। दूसरी तरफ नगर परिषद ने भी रास्ते को खुलवाने की तैयारी शुरु कर दी है और अधिकारियों ने मौके का मुआयना करके जेसीबी की मदद से कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बैंक स्क्वेयर के निर्माण के कारण यह रास्ता लगभग दो साल से बंद पड़ा है। गृहमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस रास्ते को जल्द से जल्द खुलवाया जाए ताकि लोगोें को राहत मिले और वो इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकें। इस पर जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मौके पर जाकर मुआयना कर लिया गया है। इस संबंध में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों से भी मंत्रणा की जाएगी।
हरीश शर्मा, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नप सदर।