फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be no power shortage at the airport terminal

Ambala News: एयरपोर्ट टर्मिनल पर नहीं होगी बिजली की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
There will be no power shortage at the airport terminal
अंबाला। अंबाला छावनी में बन चुके डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही यहां सुरक्षा मशीनें भी स्थापित कर दी जाएंगी। वहीं मशीनों को स्थापित करने से पहले यहां बिजली के उपकरण लगाने का कार्य शुरु किया गया है। इसके तहत दो सब स्टेशनों से एयरपोर्ट टर्मिनल में बिजली की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

इस सुविधा के लिए बिजली निगम को खर्च के लिए लगभग 50 हजार रुपए जमा करवाए गए हैं ताकि अंदरूनी और बाहरी बिजली सप्लाई की व्यवस्था हो सके। अंदरूनी बिजली की सप्लाई 12 क्राॅस रोड के सब स्टेशन से दी जाएगी और बाहरी उपकरणों को बिजली की सप्लाई भाखड़ा ब्यास प्रबंधक बोर्ड के अधीन सब स्टेशन से दी जाएगी। यहां बिजली की व्यवस्था 24 घंटे रहेगी। इसके लिए भी विशेष बिजली की लाइन यहां डाली गई है।
विज्ञापन

उपकरणों का इंतजार
एयरपोर्ट टर्मिनल पर आगामी सप्ताह में सुरक्षा मशीनों को स्थापित करने की जानकारी मिली है। इन मशीनों की मदद से नशीली या संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति की तुरंत पहचान हो सकेगी। एयरपोर्ट टर्मिनल में सीटीएक्स मशीन लगाई जाएगी। यह कंप्यूटर टोमोग्राफी एक्स-रे मशीन होती है जोकि बैग के अंदर की थ्री डी इमेज बनाती है। इससे विस्फोटकों का पता भी चलता है। इसके अलावा मेटल डिटेक्टर व कुछ अन्य उपकरण भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौने चार करोड़ से हुआ टर्मिनल का निर्माण
एयरपोर्ट टर्मिनल का निर्माण तीन करोड़ 76 लाख 95 हजार 945 रुपये की लागत से किया गया है। इस सुविधा के लिए एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ 20 एकड़ भूमि हरियाणा सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 133 करोड़ रुपये देकर ट्रांसफर कराई थी। एयरपोर्ट टर्मिनल का कार्य चार नवंबर 2023 को शुरु हुआ था जोकि नवंबर 2024 में पूरा हुआ है।

एयरपोर्ट टर्मिनल में बिजली की सप्लाई दो अलग-अलग सब स्टेशनों से दी जाएगी। इसमें 12 क्राॅस रोड और बीबीएमबी शामिल है। टर्मिनल के अंदर और बाहर की सप्लाई इन दोनों से आएगी।
आशीष चोपड़ा, उपमंडल अधिकारी, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed