फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be no negligence, the employee taking the sample will be there with you

Ambala News: नहीं होगी लापरवाही, सैंपल लेते कर्मचारी रहेंगा साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
There will be no negligence, the employee taking the sample will be there with you
तीन मई को प्रका​शित समाचार।
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में चल रही अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए पीएमओ ने कर्मचारी को नियुक्त कर दिया है। कर्मचारी रक्त के नमूने लेने वाले नर्सिंग विद्यार्थियों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें सही तरीके से सैंपल लेने के बारे में भी मार्गदर्शन करेगा। नेत्र विभाग के अधिकारियों को खुद ही तकनीकी कार्य करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बीते लंबे समय से लैब में सैंपलिंग के लिए विद्यार्थी ग्लव्ज का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। इसको लेकर अमर उजाला ने तीन मई को समाचार भी प्रकाशित किया था। जिसके बाद अब पीएमओ ने संज्ञान लेते हुए कर्मचारी की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

संक्रमण का रहता है खतरा
दरअसल नागरिक अस्पताल की लैब में सैंपल लेने के लिए नर्सिंग विद्यार्थियों को लगाया जाता है। इनमें से अधिकतर विद्यार्थी सैंपल लेते समय ग्लव्ज इस्तेमाल करते थे तो वहीं कई विद्यार्थी बिना ग्लव्ज के ही सैंपल लेते रहते हैं। ऐसे में मरीजों और विद्यार्थी दोनों को संक्रमण का खतरा रहता है। वहीं, दूसरी ओर नेत्र विभाग में भी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मरीजों की आंखें जांचते नजर आते हैं। अस्पताल में तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण ही ऐसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लैब में सैंपलिंग पर नजर के लिए कर्मचारी को नियुक्त कर दिया है। जो विद्यार्थियों को सही तरीके से सैंपलिंग करने के लिए परामर्श भी देगा।
-डॉ. रेनू बेरी, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed