फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be no jam from the new gate of Bar Association

Ambala News: बार एसोसिएशन के नए द्वार से नहीं लगेगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
There will be no jam from the new gate of Bar Association
जिला बार एसोसिएशन अंबाला सिटी।
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन को जल्द ही एक नया प्रवेश द्वार मिलने वाला है। इससे कोर्ट परिसर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। प्रवेश द्वार पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम बाकी है। इसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार के पास ही तीन रास्ते निकलते हैं। इसके कारण यहां पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थी। वहीं बार एसोसिएशन के लिए डिस्पेंसरी की सुविधा भी शुरू करवा दी गई है। यहां पर सरकार चिकित्सक आकर अधिवक्ताओं को ओपीडी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं सुरक्षा के लिए भी इंतजाम बढ़ाए गए हैं। बार एसोसिएशन के लिए सुरक्षाकर्मियाें को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी भी दुरुस्त
अधिवक्ताओं के चैंबर्स और पार्किंग में लगे कैमरे भी लंबे समय से खराब थे। इससे किसी अप्रिय घटना होने का भी डर बना था। यहां तक की डीवीआर भी खराब पड़ी थी। अब बार एसोसिएशन ने सभी कैमरों को ठीक करवा दिया है। अंबाला में 2000 से अधिक अधिवक्ता हैं। जिनकी सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। इसलिए कैमरों को दुरुस्त कराया है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं को गंभीर चोट या बीमारी में सहायता राशि भी 30 हजार रुपए बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी गई है। वहीं मृत्यु होने पर डेढ़ लाख रुपए बार एसोसिएशन द्वारा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन प्रधान जबर सिंह चौधरी ने बताया कि बार एसोसिएशन भविष्य में भी अधिवक्ताओं की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर कार्य कर रही है। इसमें महिला अधिवक्ताओं के लिए भी नई योजनाएं और सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों डेंगू के चलते भी वे अपने स्तर पर ही चैंबर्स और अन्य स्थानों पर फोगिंग करवा रहे हैं। इससे पहले पिछले माह भी डेंगू के लिए बार एसोसिएशन ने फोगिंग का कार्य करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed