{"_id":"6778401d7c3839f8a40796db","slug":"there-will-be-a-permanent-bench-to-hear-army-cases-ambala-news-c-36-1-amb1002-135438-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेना के मामलों की सुनवाई के लिए होगी स्थाई बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेना के मामलों की सुनवाई के लिए होगी स्थाई बेंच
विज्ञापन
अंबाला के सैन्य क्षेत्र में सेना द्वारा बनाया गया अत्याधुनिक कोर्ट रूम।
अंबाला। सेना से जुड़े आंतरिक मामलों के लिए अब अलग-अलग जगह सुनवाई कमेटी नहीं बनानी हाेगा। इसके लिए सेना के उच्चाधिकारियों ने अंबाला में ही न्याय की स्थाई बैंच स्थापित कर दी है। यहां से सभी मामलों की सुनवाई हो सकेगी। वहीं, कोर्ट मार्शल के फैसले भी तेजी से आ सकेंगे।
दरअसल वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर कुछ दिन पहले ही अंबाला स्थित खड़्गा कोर में दौरे के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने अंबाला में न्याय की स्थाई सीट स्थापित करने की जानकारी दी। गौरतलब है कि अभी तक सेना से जुड़े अनुशासनात्मक लापरवाहियों से जुड़े मामलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर कमेटी बनाई जाती थी। आज जब सेना का स्वरूप काफी बड़ा है तो ऐसे में सुनवाई के लिए आधुनिक व्यवस्था प्रणाली अपनाने पर जोर देना जरूरी था। इसी क्रम में स्थाई कोर्ट रूम अंबाला में स्थापित किया गया है।
मिलेगी वर्चुअल कांफ्रेंस की सुविधा
अंबाला में सेना के लिए जो स्थाई न्याय की सीट बनाई गई है उसको सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया है। खास बात है कि इसमें अत्याधुनिक उपकरणों और इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रयोग किया है। कोर्ट रूम में वर्चुअल कांग्रेस की सुविधा भी होगी। इस सुविधा की मदद से कहीं से भी पक्षकारों को ऑनलाइन सुना व देखा जा सकेगा। जिससे कि कोर्ट मार्शल की कार्यवाही में तेजी आएगी।
विज्ञापन
ये होगा लाभ
स्थाई कोर्ट रूम बनने के बाद से सेना के आंतरिक मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी। इसके साथ ही एक ही स्थान से कहीं भी जुड़ा जा सकेगा। इससे ऐसे मामलों में समय और संसाधनों को सेना बचा सकेगी। अधिकारियों के बीच इस कदम को एक अनूठी पहल माना जा रहा है।