{"_id":"65663b7fdfa3d6c9e206f88a","slug":"there-will-be-32-wards-and-192-booths-in-the-city-council-ambala-news-c-36-1-amb1001-14456-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नगर परिषद में होंगे 32 वार्ड और 192 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नगर परिषद में होंगे 32 वार्ड और 192 बूथ
विज्ञापन
वार्डबंदी के लिए तैयार किया गया नगर परिषद क्षेत्र का नया नक्शा। संवाद
अंबाला। आखिरकार नगर परिषद के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। शहर की नई वार्ड बंदी पर मुहर लग गई है और अब जल्द ही चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कराने की तारीख घोषित कर दी जाएगी। इसके तहत पहले छावनी के जो युवा 18 साल के हैंं, उनके वोट बनाए जाएंगे।
नप की ओर से पहले भेजी वार्ड बंदी पर छावनी निवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। वहीं, निकाय विभाग ने भी वार्ड में बदलाव और दूसरे दूरदराज के क्षेत्रों को शामिल करने पर एतराज किया थ। इसे नप अधिकारियों ने इसे दुरुस्त करके दोबारा शहरी निकाय विभाग के पास भेजा था, जिस पर अंतिम मुहर लग गई है।
उल्लेखनीय है कि वार्डबंदी न होने के कारण अंबाला छावनी नगर परिषद का चुनाव अटक हुआ था। नगर परिषद की ओर से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर वार्ड 32 में मतदाताओं की संख्या एक लाख 75 हजार 321 है। इसमें एससी श्रेणी से संबंधित 67 हजार 581 मतदाता और बीसी श्रेणी से संबंधित 46 हजार 166 मतदाता हैं।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 32 में जो सीमा क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इसमें कैपिटल चौक से प्रारंभ होकर उत्तर-पूर्व की तरफ आर्य गर्ल्स कालेज चौक तक, दक्षिण-पूर्व की ओर गुड़गुड़िया नाले तक, दक्षिण-पश्चिम की ओर जगाधरी रोड तक, दक्षिण-पश्चिम की तरफ क्राॅस रोड नंबर आठ तक, उत्तर-पश्चिम की तरफ पालिका की उत्तरी-पश्चिमी सीमा तक, उत्तर-पूर्व में अलेक्जेंडर रोड तक और दक्षिण-पूर्व में कैपिटल चौक तक, जोकि वार्ड का प्रारंभिक बिंदू भी है।
वार्ड 31 का आंकलन करके नए वार्ड 32 का आंकलन किया गया था। इसमें अंबाला छावनी के सभी 158 बूथों की जनगणना को आधार बनाया गया। लेकिन नई वार्डबंदी के तहत अब बूथों की संख्या 192 हो गई है ताकि चुनावों के दौरान मतदाताओं को दूर-दराज के क्षेत्रों न जाना पड़े।
अंबाला सदर नप के ताजा निर्धारित 32 वार्डों में से सात वार्ड एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से तीन एससी महिला के लिए होंगे। इसी प्रकार बीसी (पिछड़ा वर्ग ) ब्लाक ए के लिए कुल तीन वार्ड आरक्षित होंगे। इनमें से एक वार्ड बीसी ए की महिला के लिए होगा। इसी प्रकार आरक्षित वर्ग की महिलाओं को मिलाकर कुल 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
निगम से अलग हुआ था नप
17 मार्च 2010 को अंबाला सदर नगर परिषद को खत्म कर दिया था। तब सदर और सिटी नगर परिषदों को मिलाकर नगर निगम बनाया गया था। 26 जुलाई 2019 को अंबाला नगर निगम का पुनर्गठन किया गया और सदर जोन (क्षेत्र ) को उसमें से अलग कर दिया। 11 सितंबर 2019 को अंबाला सदर नगर परिषद को फिर से अलग कर दिया।
वार्ड नंबर- कुल मतदाता-एससी मतदाता-बीसी मतदाता
1 4814 1805 1599
2 5868 1680 1351
3 5269 1879 1996
4 6036 4942 1601
5 5623 1885 2137
6 4341 2644 2028
7 6302 2127 1764
8 5725 1058 1250
9 5790 883 1147
10 4971 858 1034
11 4546 1315 1838
12 4832 1852 1874
13 5512 1922 1604
14 6211 1451 1390
15 5792 740 942
16 5249 1239 1642
17 5786 1960 1857
18 5214 1113 1448
19 5442 1790 1935
20 4752 3717 701
21 6339 3336 1101
22 5817 2967 1108
23 5086 3605 957
24 6045 2989 1543
25 6280 3767 2095
26 5501 938 459
27 6014 1060 1071
28 5063 1046 891
29 4276 1635 2336
30 6305 4680 1033
31 5922 2315 1548
32 4598 2386 882
वार्डबंदी की फाइनल अधिसूचना जारी हो गई है। अब 10 दिन का समय होगा जब लोग इससे जुड़ी आपत्तियों को दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी और वार्डों का आरक्षण किया जाएगा।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नप सदर।