फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was heavy rain at night and light rain during the day, there was also humid heat

Ambala News: रात में तेज तो दिन में हुई हल्की बारिश, उमसभरी गर्मी भी रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
There was heavy rain at night and light rain during the day, there was also humid heat
अंबाला में छाए बादल हो रही बूंदाबांदी। संवाद
अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक जिले में रूक-रूककर हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ उमसभरी गर्मी ने भी परेशान किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 31 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य के सभी क्षेत्रों में 6 अगस्त, 10 व 11 अगस्त को बारिश की गतिविधियों जारी रह सकती हैं। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन




बारिश से सीएचसी मुलाना में हुआ जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी

मुलाना। रूक-रूककर हो रही बारिश से सीएचसी मुलाना में जलभराव हो गया। अस्पताल भवन के पार्किंग एरिया और प्रवेश मार्ग पर जलभराव की स्थिति रही। जिससे अस्पताल में आ रहे मरीज और स्टाफ को मजबूरन पानी से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीण राहुल, रमेश, सोहन, धर्मपाल ने बताया कि बारिश के बाद पिछले क्षेत्र के बरसात का पानी अस्पताल से होकर गुजर रहा है। अस्पताल की पार्किंग सहित प्रवेश मार्ग पर जलभराव रहा, जिससे मरीजों को वहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसका हल निकालना चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी न हो। एसएमओ मुलाना डाॅ. कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले क्षेत्र से बारिश का पानी दीवारोंं के नीचे होता हुआ अस्पताल क्षेत्र में आया है। पानी निकासी के लिए नाला खोले जाने को कहा गया है। पानी की निकासी करवाई जा रही है।

अंबाला में छाए बादल हो रही बूंदाबांदी। संवाद

अंबाला में छाए बादल हो रही बूंदाबांदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed