फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a rift in BJP, Congress could not find a candidate

Ambala News: भाजपा में दिखी रार, कांग्रेस नहीं खोज पाई प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
There was a rift in BJP, Congress could not find a candidate
बराड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को आवेदनकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। जहां अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने के लिए कई उम्मीदवार एसडीएम कार्यालय में पहुंचे तो वहीं पार्षद पद के लिए भी काफी भीड़ नजर आई। एक-एक वार्ड में कई-कई आवेदक पहुंचे। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा में रार दिखाई दी। भाजपा से चेयरमैन पद पर हरजिंदर सिंह ने नामांकन भरा तो उनके सामने भाजपा से ही प्रबल दावेदार माने जा रहे रजत मलिक ने भी टिकट न मिलने पर आजाद नामांकन कर दिया। रजत पहले भी नगरपालिका का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, हैरानी की बात है कि कांग्रेस से किसी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं भरा है। वहीं, कांग्रेसी नेता हरजीत बिट्टू जो काफी समय से अध्यक्ष पद की दावेदारी जता रहे थे उन्होंने भी अपने पैर पीछे खींच लिए हैं और अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन न करके पार्षद पद के लिए अपना नामांकन भरा है। सोमवार को चेयरमैन लिए दविन्द्र कुमार, रजत मलिक, नवजोत सिंह, गौरव मालिक और भाजपा के हरजिंदर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


विभिन्न वार्डों में यह रहे पार्षद पद के प्रत्याशी

वार्ड 1- सुरेंदर सिंह, ऋषि कुमार, लखविंदर कुमार, पवन कुमार और विक्रम कुमार

वार्ड 2- अमित कुमार, पवन कुमार, पारुल, प्रदीप कुमार और सोहन लाल

वार्ड 3- नैंसी रानी, अर्पणा और दिव्य कपूर

वार्ड 4- साहब सिंह, जगजीत और ममता रानी

वार्ड 5- अर्चना देवी व निधि मेहता

वार्ड 6- बलजिंदर सिंह, आर्यन नामसूत, शमशेर सिंह, हरजीत सिंह और दविन्द्र कुमार

वार्ड 7- प्रियंका

वार्ड 8- हरभजन सिंह और नरिन्द्र कौर

वार्ड 9- नरिन्द्र कौर, नजमा, शहाना और वर्षा देवी

वार्ड10- दिग्विजय, प्रमोद कुमार, भावना शर्मा और धर्मेंद्र सिंह

वार्ड 11- विजय सिंह, ओमवीर और मनीषा

वार्ड 12- दीपा सैनी और अनिता

वार्ड 13- रिम्पी रानी और निखिल जिंदल

वार्ड 14- संदीप कोहरा, राजेश कुमार और अजय कुमार

वार्ड 15- जयंत, हरजीत सिंह, विजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed