Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a lot of rain in May, heat will bother in the second week

Ambala News: मई माह में खूब बरसे मेघा, दूसरे हफ्ते सताएगी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of rain in May, heat will bother in the second week
अंबाला में चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए पिता कुछ इस तरह से बच्चे को ढक्कर ले जाते हुए, यह दृश्
अंबाला सिटी। मई माह में मेघा खूब बरसे। थोड़ी गर्मी बढ़ने पर ही तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे उमसभरी गर्मी ने ज्यादा परेशान नहीं किया। मई माह में 71.9 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी थी, लेकिन यह बारिश 86.9 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

जिले में सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। अब जून माह में प्रथम सप्ताह में भी 3 जून तक तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। जून माह के दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ने की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। साथ ही गर्म हवा भी परेशान कर सकती है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

बिजली निगम को झेलन पड़ा नुकसान
बीते माह में एक बार तेज आंधी और दो से तीन बार तेज हवा चलने से मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। जिससे जिले में कई जगहों पर बिजली पोल गिरने के साथ ही पेड़ भी गिरे। ज्यादा दिक्कत नारायणगढ़ क्षेत्र में आई। बीते माह में बिजली निगम को अंबाला सर्कल में 250 से ज्यादा पोल गिरने पर नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन राहत के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि तीन जून तक कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। इससे मौसम करवट ले सकता है। इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed