{"_id":"68a4dd80b84c16c6600c152f","slug":"there-was-a-conflict-between-the-animal-catching-employees-and-the-cattle-keepers-ambala-news-c-36-1-amb1003-148078-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पशु पकड़ रहे कर्मचारियों व पशुपालकों के बीच हुई तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पशु पकड़ रहे कर्मचारियों व पशुपालकों के बीच हुई तनातनी
Wed, 20 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बेसहारा गोवंश को पकड़ने वाले निगम एजेंसी के कर्मचारियों और लोगों के बीच मंगलवार को बलदेव नगर क्षेत्र में तनातनी हो गई। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों ने नगर निगम अधिकारियों को सूचित किया और निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे। निगम के अधिकारियों के अनुसार एजेंसी कर्मचारी बलदेव नगर क्षेत्र से बेसहारा गोवंश को पकड़ रहे थे। वहां बेसहारा घूम रही पशुपालकों के पशुओं को भी कर्मचारियों ने ट्रॉली में चढ़ा लिया, लेकिन पशुपालकों ने उन पशुओं को ले जाने का विरोध जताया, इसके बाद काफी तनातनी हो गई। नगर निगम के सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि बलदेव नगर में पशुपालकों की गाय आवारा घूम रही थी। एजेंसी कर्मचारियों ने गाय को ट्रॉली में चढ़ा लिया, लेकिन पशुपालकों ने अपने पशुओं को ट्रॉली से उतरवा लिया। मामला निगम उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया है। वहीं, नगर निगम की ओर से एक अगस्त से शहर को पशु मुक्त करने के लिए बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 31 अगस्त तक सभी बेसहारा गोवंश को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन