फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is less space in Mulana Mandi, waiting for pickup.

Ambala News: मुलाना मंडी में जगह पड़ी कम, उठान का इंतजार

Wed, 24 Apr 2024 05:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
There is less space in Mulana Mandi, waiting for pickup.
मुलाना। अनाज मंडी में गेहूं का धीमा उठान किसानों और आढ़तियों के लिए समस्या पैदा कर रहा है। मंडी में चारों तरफ गेहूं के ढेर और गेहूं की बोरियां देखी जा सकती है। इसके चलते मुलाना अनाज मंडी की जगह कम पड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

मंडी में हर फड़, हर शेड में गेहूं है। मंगलवार को अगर आसमान में बादल छाए रहे । अगर ज्यादा बरसात होती है तो हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान तले भीगती। अगर उठान की गति तेज हो तो समस्या का निवारण हो सकता है। मंगलवार को मुलाना अनाज मंडी में करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई।
विज्ञापन

इसके बाद कुल आवक करीब दो लाख 8 हजार क्विंटल हो गई है। वहीं मुलाना अनाज मंडी में मंगलवार को 12 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इसके बाद कुल खरीद करीब एक लाख 94 हजार क्विंटल हो चुकी है। लेकिन समस्या धीमी उठान गति से है। मंगलवार को मुलाना अनाज मंडी से करीब नौ हजार क्विंटल उठान हुआ है। मंडी से मंगलवार तक कुल उठान करीब 66 हजार क्विंटल ही हुआ है। जोकि विभाग द्वारा उठान की गति को साफ दर्शा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में फिलहाल भी एक लाख 28 हजार क्विंटल गेहूं उठान की बाट जोह रहा है। मंडी में कुल आवक का करीब 34 प्रतिशत ही उठान हुआ है। मुलाना आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि मंडी से धीमी गति से उठान हो रहा है। विभाग की सुस्त चाल हमारे लिए समस्या पैदा कर रही है। हर रोज हजारों क्विंटल गेंहू की आवक आ रही है। उठान न होने के चलते किसानों को भी समस्या है।




वर्जन

खरीद एजेंसियों हर रोज हजारों क्विंटल उठान कर रही है। एफसीआई द्वारा हमें जो स्पेस दिया जा रहा है। उसमें खरीद एजेंसियों की ओर से उठान कर भेजा जा रहा है। लेकिन मुलाना जैसी बड़ी अनाज मंडी के लिए वह स्पेस ना काफी है। अगर उस स्पेस से सामान को किसी अन्य गोदाम में शिफ्ट कराया जाए तो ही राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed