फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is filth and broken drains in empty plots

Ambala News: खाली प्लाॅटों में गंदगी और नालियां भी टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
There is filth and broken drains in empty plots
नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में खाली पड़े प्लॉट के हालात। संवाद
अंबाला। खाली प्लाॅटों में गंदगी है जोकि अब लोगों के लिए डंपिंग जोन का काम कर रहे हैं। वही, क्षतिग्रस्त नालियों में गाद और कूड़ा है। यह हालात नगर परिषद सदर छावनी के अधीन आठ नंबर वार्ड के हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए दर्जनों शिकायतें नगर परिषद में स्थानीय निवासियों ने दी।
विज्ञापन

बावजूद इसके समस्या समाधान को लेकर आजतक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एरिया के सफाई सुपरवाइजर भी समस्या की तरफ ध्यान नहीं देते। कभी-कभार ही नालियों की सफाई हो पाती है। जबकि डोर-टू-डोर कचरा सुविधा के बाद भी क्षेत्र में गंदगी का आलम है। लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में कई ऐसे खाली प्लॉट हैं, जिनकी मालिक ने चहारदीवारी नहीं करवाई है। ऐसे में कुछ लोगों ने इन प्लॉटों को कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

वार्ड में हैं 5361 मतदाता
नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में 5361 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2714 और महिलाओं मतदाताओं की संख्या 2647 है जोकि छह साल बाद हो रहे नगर परिषद के चुनावों में अपने मत का प्रयोग करेंगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वो अधूरे विकास के मुद्दे को मुद्दा बनाएंगे और जो भी वोट मांगने के लिए आएगा, उसे क्षेत्र की समस्याएं दिखाएंगे ताकि पार्षद बनने के बाद वो अपने वायदे पर खरा उतर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड आठ के अधीन क्षेत्र
वार्ड आठ में दर्जन के करीब कॉलोनियां व रिहायशी क्षेत्र हैं। इसमें शिव प्रताप नगर, अमन नगर, एनआरआई, दयालबाग का कुछ क्षेत्र, भारत नगर, विजय नगर, विष्णु गार्डन, अग्रवाल कॉम्पलैक्स, ट्रिब्यून बाग, वशिष्ठ नगर, विजय नगर शामिल है।
फोटो-17
सफाई व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। क्षेत्र में बनी इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़कों का लेवल भी ऊंचा-नीचा है। इसके अलावा डोर-टू-डोर सुविधा का फायदा भी लोगों को पूरी तरह से नहीं मिल रहा। वहीं कुछ गलियों में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण अंधेरा पसरा रहता है।
दिनेश कुमार।
फोटो-18

आधे हिस्से की नालियां व सड़कें पक्की हैं और आधे हिस्से की कच्ची। नालियों से गंदगी निकालने के लिए कभी-कभार ही सफाई कर्मचारी आते हैं। इस कारण क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की भरमार रहती है। इनसे कई हादसे भी हो चुके हैं। अधूरे विकास से काफी परेशानी हो रही है।
रितु वालिया।
फोटो-19
वार्ड आठ की सबसे बड़ी समस्या खाली प्लॉट हैं। इन प्लॉटों को लोगों ने डंपिंग जोन बना दिया है। इससे स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। मकान मालिक को कई बार बोला गया कि वो चारदीवारी करवाए, लेकिन उसने चार दिवारी नहीं बनाई। इस संबंध नप में भी शिकायत दी थी।
शैलेंद्र कुमार।
वर्जन
ऐसा नहीं है कि सफाई कर्मचारी वार्ड आठ में नहीं जाते। इसका रोजाना फीडबैक ली जाती है और संबंधित सुपरवाइजर से भी व्हाट्सएप पर फोटो मंगवाई जाती है। अगर किसी हिस्से में कोई समस्या है तो लोग नप कार्यालय आकर उन्हें जानकारी दे सकते हैं।

विनोद बैनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर।

नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में खाली पड़े प्लॉट के हालात। संवाद

नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में खाली पड़े प्लॉट के हालात। संवाद

नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में खाली पड़े प्लॉट के हालात। संवाद

नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में खाली पड़े प्लॉट के हालात। संवाद

नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में खाली पड़े प्लॉट के हालात। संवाद

नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में खाली पड़े प्लॉट के हालात। संवाद

नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में खाली पड़े प्लॉट के हालात। संवाद

नगर परिषद सदर के अधीन वार्ड नंबर आठ में खाली पड़े प्लॉट के हालात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed