फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is competition between BJP and Congress in the corporation and credibility is at stake in the Nagar Panchayat

Ambala News: निगम में भाजपा कांग्रेस में टक्कर तो नप में साख दांव पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
There is competition between BJP and Congress in the corporation and credibility is at stake in the Nagar Panchayat
मेयर पद पर भाजपा की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा। संवाद
अंबाला। मतदान से एक दिन पहले शनिवार को नगर निकाय इकाइयों के चुनाव में भागदौड़ में लगे प्रत्याशियाें ने कुछ राहत की सांस ली। जनसभाओं के बंद होने के बाद डोर टू डोर प्रचार किया गया। वहीं, अंतिम तैयारियों में प्रत्याशी कार्यालयों में जुटे दिखाई दिए। अंबाला में नगर निकाय की तीन इकाइयों में चुनाव है। इसमें सबसे पहले नगर निगम में मेयर पद के उपचुनाव में भाजपा से शैलजा संदीप सचदेवा और कांग्रेस से अमीषा चावला की टक्कर है। वहीं नगर परिषद अंबाला सदर के चुनाव में भाजपा और चित्रा समर्थित आजाद प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। यहां अध्यक्ष पद साख का सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन


दिग्गज नेता लगा रहे नगर परिषद चुनाव में दम

खास बात यह है कि नगर परिषद अंबाला सदर में अध्यक्ष पद पर साख की लड़ाई है। यहां पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज समर्थित भाजपा की स्वर्ण कौर ताे उनके सामने चित्रा समर्थित मंदीप कौर हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की इस चुनाव में साख दांव पर लगी है। यही कारण है कि मंत्री विज ने अपने प्रत्याशियों के लिए कई सभाएं की हैं। वहीं अंतिम दिन नेत्री चित्रा सरवारा भी वीडियो संदेश से लोगों से जुड़ती नजर आईं। वहीं इन सभी प्रत्याशियाें के भाग्य का फैसला रविवार को ईवीएम में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


बराड़ा में त्रिकोणीय मुकाबला

बराड़ा में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा से हरजिंदर सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं आजाद प्रत्याशी डॉ कुलदीप शर्मा और भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे रजत मलिक भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। ऐसे में बराड़ा में त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है। यहां पर तीनाें प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर पूरे चुनावी प्रचार के दौरान दमखम लगाते नजर आ चुके हैं।

मेयर पद पर भाजपा की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा। संवाद

मेयर पद पर भाजपा की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed