फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is a shortage of drinking water due to dirty water, people are forced to buy bottles

Ambala News: गंदा पानी आने से पेयजल किल्लत, बोतलें खरीदने को मजबूर लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
There is a shortage of drinking water due to dirty water, people are forced to buy bottles
साहा के ग्रामीण इलाकों में लोगों को पानी की बोतल वितरित करते समाजसेवी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला/साहा। बारिश और नदियों के उफान के बाद नहरों में गाद के साथ पानी बह रहा है, इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ट्यूबवेल पानी में डूब गए हैं, जिससे गंदा पानी लोगों के घराें में पहुंच रहा है। ऐसे में बाढ़ जैसे हालातों के बाद लोगों के सामने पेजजल संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को अंबाला कैंट और अंबाला सिटी में एक ही समय पानी आया, वह भी काफी गंदा था। ऐसे में लोगों को पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर होना पड़ा। इसी कारण अंबाला छावनी में तो कई दुकानों पर पानी की बोतलें दोपहर तक ही खत्म हो गईं थी। जनस्वास्थ्य विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन तक यही हालात रह सकते हैं। ऐसे में जब सप्लाई आए तो लोग प्रबंध करके चले।



सिटी में तीन दिन एक ही समय आएगा पानी, कैंट में आज सुधर सकते हैं हालात

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश गाबा ने बताया कि अंबाला सिटी में नरवान ब्रांच से पानी आता है, उसमें पंजाब की तरफ से काफी मिट्टी आ रही है। जो पेयजल लाइनों को भी बंद कर सकती है। इस पानी को फिल्टर करने में अधिक समय लग रहा है। लोगों की सेहत खराब न हो इसको देखते हुए अंबाला सिटी में तीन से चार दिन पानी की एक समय ही सप्लाई होगी। वहीं अंबाला कैंट से एसडीओ बलिंदर ने बताया कि मिल के पीछे और टांगरी बांध किनारे जहां भी पानी की दिक्कत है वहां लगभग 25 पानी के टैंकर भेजे गए हैं। कुछ ट्यूबवेलों को साफ करने का कार्य जारी है। उम्मीद है कि शनिवार सुबह तक छावनी क्षेत्र में साफ पानी आ जाएगा।
विज्ञापन




साहा में लोगों को वितरित कराईं पानी की बोतलें

साहा के अधिकांश गांव जलमग्न हैं, ऐसे में यहां भी साफ पेयजल मुहैया कराना एक चुनौती बन गया है। कई गांवों में घरों में पेयजल की सप्लाई भी बंद पड़ी है, ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग मांग पर टैंकर भिजवा रहा है, इसके साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलकर हजारों रुपये खर्च कर सैकड़ों पानी की बोतलें गांव-गांव में भिजवाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहा के ग्रामीण इलाकों में लोगों को पानी की बोतल वितरित करते समाजसेवी। संवाद

साहा के ग्रामीण इलाकों में लोगों को पानी की बोतल वितरित करते समाजसेवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed