फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is a possibility of uproar on the old issues in the meeting of the corporation

निगम की बैठक में पुराने मुद्दों पर हंगामे के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of uproar on the old issues in the meeting of the corporation
अंबाला शहर स्थित नगर निगम कार्यालय - फोटो : Ambala
चार माह पहले हंगामे के चलते रद्द हुई सिटी नगर निगम हाउस की बैठक 17 नवंबर को होगी। जिसमें एक बार फिर हंगामा होने के आसार हैं। बैठक में शहर में सफाई और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था का पुराना मुद्दा गरमा सकता है। इससे पहले 16 अगस्त को हुई बैठक में 36 एजेंडे रखे गए थे। इसको लेकर निगम पार्षदों के तल्ख तेवरों के कारण बैठक रद्द कर दी गई थी। इस कारण एक भी एजेंडा पास नहीं हो पाया था। पार्षदों द्वारा उन्हीं एजेंडों को एक बार फिर से हाउस की बैठक में लाया जाएगा।
विज्ञापन

बहरहाल 17 नवंबर को होने वाली हाउस की बैठक के एजेंडों की कॉपी सभी पार्षदों को सौंप दी गई है। एजेंडे में लिफाफा बेशक नया हो, लेकिन चिट्ठी पुरानी ही है। पुराने मुद्दे होने के कारण ही इस बार भी पिछली बार हुई बैठक जैसे ही हालात बन सकते हैं। वहीं एजेंडे की कॉपी मिलने के बाद पार्षद भी एजेंडों के अतिरिक्त मुद्दे तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही निगम अधिकारियों को इस बार पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने का सुझाव दिया है। ताकि पार्षदों को सभी मुद्दों पर जवाब मिल सके, जो उनके द्वारा पूछे जाएंगे। बैठक में क्या कुछ मुख्य मुद्दे हो सकते हैं, इसको लेकर अमर उजाला टीम ने हरियाणा जनचेतना पार्टी (हजपा) के पार्षदों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने मुद्दे पास करवाना मुख्य उद्देश्य
वार्ड नंबर 1 के पार्षद जसबीर सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पुराने मुद्दे पास पास करवाना रहेगा। साथ ही एनडीसी को लेकर लोगों को बार-बार निगम के धक्के खाने पड़ रहे हैं। फिर भी उनका काम नहीं हो रहा है। इस मुद्दे को भी प्रमुखता के साथ उठाएंगे। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की समस्या सहित अन्य मुद्दों को भी पास करवाने का प्रयास करेंगे।
सफाई का मुद्दा उठाया जाएगा
वार्ड नंबर 2 के पार्षद फकीर चंद ने बताया कि उनके क्षेत्र में गलियों और सड़कों की स्थिति काफी खराब है। पिछली बार भी उन्होंने बैठक में इस मुद्दे को उठाया था। बैठक रद्द होने के कारण उन पर सहमति नहीं बन सकी थी। इस बार प्रयास है कि पुराने सभी मुद्दे उठाऊंगा। इसमें मुख्य रुप से सफाई का मुद्दा उठाया जाएगा। क्षेत्र में सफाई लेकर कोई भी काम नहीं हो रहा है।
जनता से जुड़ेे सभी मुद्दे रखूंगा
वार्ड नंबर 5 के पार्षद राजेश मेहता ने कहा कि उनकी ओर से सफाई, सड़कों का निर्माण, नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, पशुओं की व्यवस्था व अन्य जनता से जुड़े मुद्दे रखे जाएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों के मुद्दे सदन में पास हो सकें। हमारा मुख्य मकसद जनता तक सुविधाएं पहुंचाना है। यह तभी संभव है जब पिछली बार की तरह इस बार भी बैठक को रद्द न किया जाए।
नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग
वार्ड नंबर 12 की पार्षद अमनदीप कौर ने कहा कि उनके क्षेत्र में मानव चौक से कचहरी चौक तक नाले का निर्माण किया गया था। जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ और नाले टूट गए। नालों से मलवा भी नहीं निकाला गया। जिससे पानी निकासी नहीं हो रही है। इसको लेकर हमने विजिलेंस को भी पत्र सौंपा है और सदन में भी मुद्दा उठाएंगे। क्षेत्र के सभी नालों को कवर करने की मांग भी उठाएंगे।
क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं
वार्ड नंबर 17 की पार्षद राणो देवी ने कहा कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जिन्हें सुबह ठीक किया जाता है और वे शाम को फिर से खराब हो जाती हैं। लाइटों को बदलवाने की वह मांग भी उठाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करवाने और जनहित के अन्य मुद्दों को बैठक में उठाया जाएगा। इन्हें पास कराया जाएगा, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।

अवैध अतिक्रमण व अन्य मुद्दे रखेंगे
वार्ड नंबर 18 के पार्षद सरदूल सिंह ने कहा कि पिछले दिनों जग्गी सिटी सेंटर पर अवैध अतिक्रमण तेजी के साथ कार्रवाई की गई थी। अब दोबारा से वहीं पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। सदन में वह यह मुद्दा भी उठाएंगे। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की समस्या, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था व अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।
17 नवंबर को इस बार सदन की बैठक निर्धारित की गई। सभी पार्षदों को एजेंडे दे दिए गए हैं।
- जरनैल सिंह, ईओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed