फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is a demand for Laddu Gopal made of brass, ashtadhatu, fiber, marble and silicon

Ambala News: पीतल अष्टधातु, फाइबर, मार्बल और सिलिकॉन के लड्डू गोपाल की रही मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
There is a demand for Laddu Gopal made of brass, ashtadhatu, fiber, marble and silicon
अंबाला छावनी में गेंदा के फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद
अंबाला। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाजार में शनिवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखाई दी। फल व फूलों की दुकानों पर जहां लोग खरीदारी करते नजर आए तो वहीं कान्हा के शृंगार की दुकानों पर भी भीड़ रही। हर कोई अपने कान्हा के जन्मोत्सव को विशेष बनाना चाहता था। बाजार में पीतल अष्टधातु, फाइबर, मार्बल और सिलिकॉन से बने लड्डू गोपाल की मांग रही, जो 100 रुपये लेकर 38 हजार रुपये तक के रेट में थे। वहीं शृंगार का सामान भी भारी मात्रा में लोगों के द्वारा खरीदा गया। इसमें 11 हजार रुपये तक की पोशाक बाजार में नजर आईं। इस दौरान लोग गेंदा, गुलाब, मोगरा, पोपी फ्लावर, बजंती और इंगलिश गुलाब की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन



वाराणसी से आया कान्हा का शृंगार
कारोबारी विशाल गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर लोगों में बहुत आस्था है, उनके यहां पर कान्हा जी के वस्त्र जो जीरो नंबर से लेकर 30 नंबर तक उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक है। इसके अलावा मुकुट, हाथ के कंगन, बाजू बंद, तिलक जो 10 रुपये से 1 हजार रुपये में, धातु की बांसुरी 20 से 120 में, मटकी 30 से 1500 में , कान्हा जी का झूला 80 से 11 हजार में, पीतल और अष्टधातु में लड्डू गोपाल 100 से लेकर 38 हजार में, गोमाता 50 से 1500, आसन 50 से 1500 में, सिलिकॉन वाले 20 इंच के कान्हा जी 3200 रुपये में जो ऑनलाइन 9 से 10 हजार रुपये में मिल रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सभी सामान बनारस से उनके पास आता है
विज्ञापन


30 से 100 रुपये में मिल रही फूलों की माला
दुकानदार शंकर ने बताया कि लोग सभी तरह के फूलाें की खरीदारी करते दिखे। उनके पास गेंदे के फूल 350 रुपये किलोग्राम में उपलब्ध थे। वहीं गेंदे के फूल की माला 30-40 रुपये, गुलाब के फूल की माला 40-50 रुपये, मोगरा के फूलों की माला 40 रुपये, पोपी के फूलों की माला 40 रुपये, बजंती के फूलों की माला 40 रुपये वहीं इंगलिया फूल 50 रुपये में मिलते दिखे।

अंबाला छावनी में गेंदा के फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

अंबाला छावनी में गेंदा के फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

अंबाला छावनी में गेंदा के फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

अंबाला छावनी में गेंदा के फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed