फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   theft millians rupee jwellary and othere material from retires bank officer

रिटायर्ड बैंक अफसर के घर लाखों की चोरी

Sat, 20 Jun 2015 12:57 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 20 Jun 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
 चोरों ने प्रीत नगर में रहने वाले एक रिटायर्ड बैंक प्रबंधक के घर से लाखों रुपये की नगदी और गहने चुरा लिए। चोर 65 हजार रुपये नगद और करीब सात ताले सोने के जेवर जे गए हैं।
विज्ञापन


चोर जब वारदात को अंजाम देर रहे थे, उस दौरान बल्देव नगर थाने की टीम ने उस क्षेत्र में तीन बार गश्त की थी। चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश चौहान मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित प्रेम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि चोर घर की पिछली खिड़की की ग्रिल को तोड़कर घर में घुसे। चोर इसके बाद उनके शयन कक्ष में पहुंचे और वहां से करीब सात तोले सोने के जेवर, एक कीमती डायमंड सेट, 65 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना का पता उन्हें शुक्रवार सुबह जगाने के बाद चला। सुबह जब उन्होंने कमरे का सामान बिखरा देखा, तो वे चौंक गए। उन्होंने बताया कि हिंदी प्रचार प्रसार समिति के पदाधिकारी हैं और समिति के पैसे ही वहां रखे हुए थे। उनके अनुसार 25 हजार रुपये टीवी की ट्रॉली पर चाबियों के साथ ही पड़े थे। इसे भी चोर ले गए।


घर में पड़े दो लैपटॉप को चोर नहीं ले गए। उनके अनुसार चोरों ने वारदात को अंजाम रात्रि 12 बजे के बाद और तड़के पांच बजे से पहले अंजाम दिया है।

बलदेव नगर थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि क्षेत्र की रात्रि गश्त के दौरान एएसआइग् बलकार सिंह ने क्षेत्र में तीन चक्कर लगाए थे, लेकिन उन्हें कुछ संदिग्ध नजर नहीं आया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम, सीन ऑफ क्राइम के प्रभारी डॉ. कुलविंद्र सिंह और साइबर क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नमूने लिए हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed